ईवेंट मैनेजर युवती के हत्यारोपियों पर लगी गैंगस्टर – Hindustan

बरेली। लेनदेन के विवाद और लूट की खातिर ईवेंट मैनेजर युवती की हत्या के आरोपियों पर बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला दुर्गानगर में रहने वाली ईवेंट मैनेजमेंट का कार्य करने वाली 30 वर्षीय पूजा राणा को 12 जनवरी की दोपहर रिठौरा के गांव बड़ेपुरा निवासी विमल ने घर से बुलाया। विमल उसे रामगंगानगर कॉलोनी में लेकर गया और लेनदेन के विवाद में डेलापीर निवासी अपने साथी सोहिल उर्फ सोहेल के साथ मफलर से गला कसकर हत्या कर दी। फिर उन दोनों ने उसी रात हाफिजगंज के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी अनिल की मदद से रिठौरा में नहर किनारे गड्ढा खोदकर पूजा का शव दफन कर दिया और स्कूटी को पूरनपुर जाकर शारदा नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने घटना का खुलासा कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा था, जिनमें विमल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पूजा के पिता ने उसके जेवर भी लूटने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने विमल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर पूजा के जेवर भी बरामद किए। इसके चलते पुलिस ने तीनों अपराधियों का गैंग पंजीकृत किया है। इनमें विमल को गैंग लीडर और सोहिल व अनिल को सदस्य बनाया है। विमल के खिलाफ बरेली व बदायूं 12 और अन्य दोनों के खिलाफ एक-एक मुकदमा दर्ज है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News