ऊर्जा संरक्षण से ही विकसित भारत का लक्ष्य पूर्ण होगा : डॉ. शिवशंकर – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज|दरभंगा
ऊर्जा का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए। ऊर्जा के संरक्षण से ही विकसित भारत का लक्ष्य पूर्ण होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस आयोजित किया जाता है। उक्त बातें राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त एचएम डॉ. शिवशंकर कुमार ने कही। उन्होंने शुक्रवार को डॉ. प्रभात दास फाउण्डेशन के द्वारा लक्ष्मीसागर के राजकीय मध्य विद्यालय साधुगाछी में आयोजित संगोष्ठी सह प्रतियोगिता में बताया कि ऊर्जा के संरक्षण से ही राष्ट्र विकास होगा। प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा। वहीं, इससे पूर्व विकसित भारत और ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छठी,सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थी ने विचार व्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति के लिए आठवीं की उर्मिला कुमारी को प्रथम पुरस्कार मिला। जबकि सातवीं के रवि कुमार वर्मा को द्वितीय एवं आठवीं की कंचन कुमारी को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, खुशी कुमारी, आलिया परवीन, सोनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, विजय कुमार वर्मा,सफक आफरीन,राशि कुमारी, आस्था कुमारी, रमण राज,आंचल कुमारी, प्रतीक्षा कुमारी एवं विद्या भारती को चौथे से 15 वें स्थान के लिए पुरस्कार मिला। अंजना कुमारी, सुमन कुमारी, सुलेखा झा, रेणु कुमारी आदि थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News