प्रलयंकर सुरसंड। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करों के नए हथकंडे का खुलासा हुआ है। भिठ्ठा थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की आड़ में नेपाल से लायी जा रही 415 लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक चोरी की बिना निबंधित बाइक भी बरामद की गयी है।
थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एम्बुलेंस में शराब की बड़ी खेप लायी जा रही है। सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में पीएसआई हर्षित गोयल व सशस्त्र बलों की टीम ने सेम्हुआ गांव के मुख्य सड़क पर घेराबंदी की।
इसी दौरान सबसे पहले एक संदिग्ध बाइक पहुंची, इसे रोककर पुलिस ने जांच शुरू की। बाइक की तलाशी लेते देख पीछे से आ रही एम्बुलेंस के चालक और उसमें सवार तस्कर एम्बुलेंस को सड़क पर छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान एम्बुलेंस से 415 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद हुयी। जांच में सामने आया कि बाइक सवार शराब तस्करों को पुलिस की गतिविधियों की सूचना देने के लिये एम्बुलेंस की ‘लाइनिंग’ कर रहा था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव के वार्ड 13 निवासी बाबूलाल महतो के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुयी है। जांच के दौरान उसके कब्जे से बरामद अनिबंधित बाइक भी चोरी की निकली। जिसे जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने एम्बुलेंस, शराब और चोरी की बाइक को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार एम्बुलेंस चालक एवं अन्य तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सीमा क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन का इस्तेमाल कर तस्करी किए जाने का मामला सामने आने से लोगों में भी हैरानी है。
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play