'एक्स्ट्रीम सीवियर अलर्ट' के मैसेज के साथ अचानक बज उठे दिल्ली-NCR के लोगों के फोन, जानिए इसका मतलब – Hindustan Hindi News

दिल्ली, नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य इलाकों में रहने वाले ज्यादातर लोगों के फोन गुरुवार शाम को उस वक्त एक चेतावनी मैसेज से घनघना उठे, जिसमें उन्हें एक मैसेज भेजकर ‘अत्यंत गंभीर अलर्ट’ की जानकारी दी गई, और साथ ही बताया गया कि आने वाले 3 घंटों में आपके जनपद के कुछ इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। इस मैसेज में इस दौरान इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ ही मध्यम से भारी बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान 70 से 90 किमी/घंटा से 100 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की भी आशंका जताई है।

बता दें कि शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताते हुए लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई है। इस दौरान विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, और गरज-चमक के साथ शहर में बारिश होने की संभावना भी जताई है। साथ ही विभाग ने 14 जून से 16 जून तक आसमान में बादल छाए रहने अनुमान लगाया है।

बादल, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली में कल की तुलना में गुरुवार को औसत तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की औसत कमी दर्ज की गई। इस दौरान सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री व अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 7.1 डिग्री की कमी महसूस की गई। जबकि पालम क्षेत्र में औसत अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं औसत न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड इलाके में औसमत अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं औसत न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बता दें कि किसी भी क्षेत्र विशेष में रहने वाले लोगों के मोबाइल पर एकसाथ किसी आपदा से जुड़ा मैसेज भेजने की इस व्यवस्था की शुरुआत भारत में इसी महीने हुई है। जब केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सूचना देने के लिए अत्याधुनिक ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ सेवा की शुरुआत बीती 2 मई को की थी। इसके माध्यम से आपदा, गंभीर मौसम और अन्य आपात स्थितियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर तुरंत भेजी जा सकेंगी।

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News