लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने शनिवार को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने भारत का तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया। कर्ण ने भारत के लिए एक टेस्ट और दो वनडे और एक टी20 मैच खेला। रेलवे के इस गेंदबाज ने शनिवार रात कानपुर सुपरस्टार्स और मेरठ मैवरिक्स के बीच यूपी टी20 लीग मैच के बाद घोषणा की। 25 अगस्त को वह यूपी टी20 लीग में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।
कर्ण ने संन्यास का ऐलान करने के बाद कहा, ”मैं बस संन्यास लेना चाहता हूं। मैं मंगलवार को अपना आखिरी मैच खेलूंगा और सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूँ। इसके बाद, मैं कोचिंग और क्रिकेट से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा। जिन लोगों ने भी मेरा समर्थन किया मैं उन सभी को सिर्फ धन्यवाद कहना चाहता हूं। मेरा परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र। इस सफर में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का मैं वास्तव में आभारी हूं।”
मेरठ के कर्ण शर्मा ने 2014 में खेल के सभी प्रारूपों में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपना एक मात्र टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच बर्मिंघम में खेला, जबकि उन्हें दो वनडे खेलने का मौका मिला था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैच खेले थे।
हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में ‘पंचायती टाइम्स’ वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play