Feedback
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है. कई बार कुछ वीडियो इतने ज़्यादा व्यूज़ बटोर लेते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 130 मिलियन (13 करोड़) से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.
आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या खास है. दरअसल, इसमें एक शख्स एक ही कढ़ाही में रोटी और आलू की सब्ज़ी एक साथ बना रहा है. रोटी बनाने के लिए उसने न तवा इस्तेमाल किया और न ही कोई अलग से खास बर्तन – बल्कि वही कढ़ाही! इस देसी जुगाड़ को देखकर कुछ लोग दंग हैं, तो कुछ के लिए यह आम बात है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूज़र @mr_umesh0018 ने शेयर किया है. वीडियो में शख्स सबसे पहले कढ़ाही को दो हिस्सों में बांटता है – और वह भी आटे की दीवार बनाकर! एक साइड में चटपटे आलू की सब्ज़ी पक रही है, और दूसरी तरफ वह उसी कढ़ाही में बिना तवे के रोटियां सेंक रहा है. ये नजारा देखकर लोग हैरानी और हंसी दोनों से भर गए हैं.
देखें वायरल वीडियो
A post shared by Umesh (@mr_umesh0018)
‘ये टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए’
यूज़र्स ने इस देसी जुगाड़ पर जमकर रिएक्ट किया. किसी ने लिखा -LHS = RHS. वहीं किसी ने वी़डियो में कमेंट करते हुए लिखा कि Cooking (No), Technologyia (Yes). एक्ट्रेस पारुल गुलाटी भी खुद को रोक नहीं पाईं और लिखा कि ईस्ट हो या वेस्ट, इंडिया इज़ द बेस्ट! एक और ने मजाक में कमेंट करते हुए लिखा कि ये टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए.
भारत में जुगाड़ कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस तरीके ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कोई इसे कमाल का इनोवेशन बता रहा है, तो कोई इसे देसी ‘मल्टीटास्किंग’ का बेस्ट उदाहरण कह रहा है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू