एडीबी से पाकिस्तान की फंडिंग रोकने की अपील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi – nayaindia.com

नई दिल्ली। भारत ने एशियाई विकास बैंक यानी एडीबी से पाकिस्तान की फंडिंग रोकने की अपील की है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत हर वैश्विक संस्था से पाकिस्तान को मिलने वाली फंडिंग रोकने की रणनीति पर काम कर रहा है। इस बीच सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एडीबी के प्रमुख से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि निर्मला सीतारमण ने एडीबी के प्रमुख मसाटो कांडा से मुलाकात में पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद घटाने की मांग की है।
यह भी बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री ने इटली के वित्त मंत्री जियानकार्लो जियोर्जेटी से मुलाकात में पाकिस्तान का फंड रोकने पर चर्चा की है। गौरतलब है कि सीतारमण इटली के मलान में चल रहे एडीबी के 58वे सालाना सम्मेलन में शामिल होने पहुंची हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में भेजने के लिए भारत यूरोपीय देशों के साथ मुलाकात कर रहा है। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान को मिलने वाला पैसा आतंकवाद में इस्तेमाल हो रहा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *






© NayaIndia 2025 | All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News