मेरठ ब्यूरो। डांस पे चांस मार ले, ताल से ताल मिला जैसे गीतों पर थिरकते हुए स्टूडेंट्स ने खूब धमाल मचाया। वहीं स्टेज पर कैटवॉक करते हुए स्टूडेंट्स ने खूब तालियां बंटोरी, इसके बाद छात्रों ने टैलेंट दिखाकर समां बांध दिया। मौका था एमआईईटी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का। इस दौरान स्टूडेंट्स ने विभिन्न एक्टिविटी में भाग लिया। इसमें स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की ओर से आयोजित फ्रेश एंड क्रेजी फ्रेशर्स पार्टी पावर्ड बाई मार्गो पर सभी ने खूब धमाल किया। यहां स्टूडेंट्स ने रैम्प पर कैटवॉक करते हुए खूबसूरती के जलवे दिखाए तो वहीं टैलेंट गेम्स में भी स्टूडेंट्स का खूब मनोरंजन हुआ।
कैटवॉक कर तालियां बंटोरी
इस मौके पर स्टूडेंट्स ने विभिन्न गानों पर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। तो वहीं स्टेज पर थिरकते हुए स्टूडेंट्स को देखकर दर्शक भी खड़े होकर थिरकने लगे थे। वहीं कैटवॉक कर स्टूडेंट्स ने फैशन का जलवा दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने धमाल मचाया था। वहीं, इस फ्रेशर्स पार्टी के अन्य प्रायोजकों में हाईजीन पार्टनर प्रो ईज, ग्रूमिंग पार्टनर वी-जॉन और फैशन पार्टनर फ्लू जींस की एक्टिविटीज में भी स्टूडेंट्स ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस मौके पर मार्गो की ओर से मिस फ्रेशर के लिए एक्टिविटी बेस्ड सेलेक्शन हुआ।
सेल्फी अपलोड की
फ्रेशर पार्टी में हाईजीन पार्टनर के रूप में शामिल प्रो-ईज की ओर से भी कॉन्फिडेंस विज ईज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें गल्र्स को कॉन्फिडेंस के साथ सेल्फी लेनी थी और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना था।
ये रहे विनर्स
मार्गो मिस फ्रेशर- अनम सैफी
मार्गो फ्रेश फेस रनरअप- सृष्टि
मार्गो फ्रेश फेस थर्ड- पायल
वी जॉन – प्रथम चौधरी
प्रो इज सेल्फी-
Copyright © 2024. All Rights Reserved