शहर के कई इलाकों में परिजनों ने छोटी-छोटी बातों पर विवाद, घरेलू कलह समेत अन्य कारणों से छह युवाओं ने खुदकुशी कर जीवनलीला समाप्त कर ली। मड़ियांव श्रीनगर में भगत आटा चक्की के पास रहने वाले मो. तौफीक (22) स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय था। वह माता-पिता व बहन के साथ रहता था। सोमवार सुबह आठ बजे वह कमरे में पंखे से लटका मिला। मां रुबीना किसी काम से घर के बाहर गई थीं। वापस लौटी तो बेटे को फंदे से लटका देखा। उन्होंने बेटी सादमा और पुलिस को सूचना दी गई। कारपेंटर पिता मो. रफी उर्फ गुड्डू एक सप्ताह से काम के सिलसिले में बाहर हैं। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक तौफीक का मामूली बातों पर मां और बहन से अक्सर विवाद होता था。
काकोरी के दुर्गागंज में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मजदूर रोहित रावत उर्फ बउवा (25) ने दुर्गागंज चौराहे से आगे मलिहाबाद की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित प्रधान हीरालाल के बाग में आग के पेड़ से फांसी लगा ली। रोहित रविवार रात घर से निकला था। सुबह तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। भाई विपिन ने आम की बाग में शव लटका देख परिजनों को सूचना दी।
बुलाकी अड्डा नंदा खेड़ा निवासी परचून दुकानदार राज बाबू के बेटे साहिल (20) रविवार रात कमरे में फांसी लगा ली। पिता के मुताबिक, साहिल रात शराब पीकर आया था। इसी बात पर उसे डांटा था। साहिल गुस्से में कमरे में चला गया। काफी देर बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखा तो चादर पंखे के सहारे शव लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गोसाईंगंज के मीसा गांव में रविवार रात राजकिशोर के बेटे रोहित (24) ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक अहिमामऊ स्थित एक मॉल में नौकरी करता था। पिता के अनुसार रविवार रात को मॉल से नौकरी करके वापस लौटे रोहित ने भोजन किया और कमरे में सोने चला गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद बहन सोनम ने खिड़की से देखा तो रोहित का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारण पता नहीं चल सका।
बंथरा के रतौली गांव निवासी मजदूर हिमांशु रावत (27) ने रविवार रात पत्नी शशि से विवाद के बाद कमरे में पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात पर हिमांशु का पत्नी से विवाद होता था। रविवार रात फिर से पत्नी से झगड़ा होने पर हिमांशु अपने कमरे में गया। थोड़ी देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो हिमांशु को साड़ी पंखे के सहारे लटकता देख होश उड़ गए। शिश के रोने की आवाज सुनकर मां एवं अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे तो कोहराम मच गया।
बाराबंकी के बड्डूपुर निवासी सुशील कनौजिया (25) विभूति खंड में विजयीपुर विशेष खंड में किराए पर पत्नी माधुरी, बेटी पलक के साथ रहकर पुताई का काम करता था। रविवार रात नशे में धुत होकर लौटे सुशील ने भोजन किया और परिजनों के साथ सो गया। रात दो बजे पत्नी की आंख खुली तो सुशील टीन शेड के लोहे के एंगल में साड़ी से फंदे पर लटके देखा। पुलिस को सूचना दी। लोहिया संस्थान में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play