एम्स ऋषिकेश में हिंदी पखवाड़े का समापन,विजेताओं को किया सम्मानित: कर्मचारियों को हिंदी में काम करने के लिए … – Dainik Bhaskar

एम्स ऋषिकेश में हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी कर्मचारियों को हिंदी में काम करने के लिए प्रेरित किया गया।
यह पखवाड़ा पिछले महीने 14 से 30 सितंबर तक चला था। राजभाषा प्रकोष्ठ ने हिंदी निबंध, टिप्पण, टंकण, हस्ताक्षर, अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद, वाद-विवाद और स्वरचित कविता पाठ जैसी कई प्रतियोगिताएं करवाई थीं।
समापन समारोह की शुरुआत कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ वाष्र्णेय और आयोजन समिति की अध्यक्ष प्रो. रश्मि मल्होत्रा ने की। प्रो. मीनू सिंह ने राजभाषा प्रकोष्ठ के काम की सराहना करते हुए कर्मचारियों से सरकारी कामकाज में हिंदी का ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा।
अधिकारियों ने विजेताओं और सालभर हिंदी में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. लतिका मोहन, प्रो. आशीष जैन, प्रो. स्मृति अरोड़ा, वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष एवं सूचना अधिकारी संदीप कुमार सिंह, डीएमएस डॉ. रवि कुमार, पीपीएस गौरव भारद्वाज, वरिष्ठ हिंदी अधिकारी शशि यादव, नीरज कुमार वर्मा, स्वाति कैंतुरा और मोक्ष नामदेव समेत कई स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News