Araria News: अररिया,निज संवाददाता। जनहित, विकास और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर नगर संघर्ष समिति अररिया का महाधरना बुधवार को दूसरे दिन भी चांदनी चौक स्टेशन रोड स्थित पुराना टमटम स्टैंड पर जारी रहा। शहर की बदहाल व्यवस्था, जर्जर सड़कों, जलजमाव और सफाई संकट के खिलाफ धरना पर बैठे समिति सदस्यों का कहना था कि जिला बनने के 36 साल बाद भी अररिया शहर बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है। नगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष इम्तियाज अनीश सचिन सब्यसाची सेन,वदुद आलम,साकिब रेजा ने कहा कि शहर की बुनियादी स्थिति बदहाल है और जनता रोजमर्रा की दिक्कतों से जूझ रही है। जब तक इन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। नगर संघर्ष समिति ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष एक मांग पत्र प्रस्तुत किया है और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया है। धरना में नौशाद आलम, साजिद इकबाल,कासिफ उमेर,आशीष रंजन, रविराज, लक्ष्मी नारायण भारती सहित दर्जनों युवा शामिल थे.
चांदनी चौक से जैन धर्मशाला पुल तक, हटिया रोड से हरियाली मार्केट तक और आश्रम रोड का गुणवत्तापूर्ण व स्थायी निर्माण कार्य तुरंत कराया जाए।
शहर में जलजमाव की समस्या, ड्रेनेज व जल निकासी व्यवस्था और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत श्वेत पत्र सार्वजनिक किया जाए। सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही: नगर परिषद की सफाई व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और एनजीओ के माध्यम से संचालित व्यवस्था की समीक्षा कर पूर्व की व्यवस्था को बहाल किया जाए।
शहर को जाम से मुक्त करने एवं सुगम यातायात बहाल करने के लिए निर्धारित स्टैंड का निर्माण कराया जाए।
पटरी व फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों के लिए निर्धारित वेंडिंग ज़ोन बनाया जाए और पात्र वेंडरों को नियमानुसार स्थायी स्थान दिया जाए। बैरिकेडिंग हटाने की मांग:अररिया थाना चौक से चांदनी चौक तक लगाई गई बैरिकेडिंग से स्थानीय दुकानदार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए इस बैरिकेडिंग को तत्काल हटाया जाए.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play