जोड़ापोखर। आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला रिकर्व टीम की सदस्य अंकिता भकत ने कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद के साथ मिलकर मजबूत कोरिया के खिलाफ हर एक तीर पर ध्यान केंद्रित कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अंकिता ने इस जीत को अपने परिवार, कोच, सपोर्ट स्टाफ और पूरे देश को समर्पित करते हुए अपने विकास में टाटा आर्चरी अकादमी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। इस गौरवमयी अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी बी सुंदरा रामम ने अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद को बधाई दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play