Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक महिला ने बीमा राशि हड़पने के लिए अपने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर 10 तोला सोने की लूट की झूठी कहानी रची. बहोड़ापुर इलाके में हुई इस कथित वारदात का पुलिस ने मात्र पांच घंटे में खुलासा कर दिया.
Trending Photos
Gwalior News: ग्वालियर में बहन द्वारा नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची दस तोला लूट की घटना का पुलिस ने पांच घंटे में खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया है. घटना शनिवार की दोपहर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के एटीएम तिराहे की है. पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि बहन ऑनलाइन गेम खेलती है और उस पर कर्ज हो गया था. कर्ज पटाने के लिए ही उसने लूट की झूठी कहानी बनाई थी और वारदात में नाबालिग भाई व उसके दोस्त को शामिल किया था. घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है. अब पुलिस दोनों, बहन-भाई और उसके दोस्त से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
दरअसल, ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र के पानी की टंकी के पास रहने वाली 25 वर्षीय शेजू सिकरवार ने शनिवार को केप्री गोल्ड लोन से गिरवी रखा सोना उठाने के बाद पास ही स्थित आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में दस तोला वजनी सोने के जेवर गिरवी रखने जा रही थी, जिसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई गई थी. जैसे ही वह बहोड़ापुर स्थित एटीएम तिराहे पर पहुंची, तभी पीछे से स्कूटी सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर उससे जेवरों का पॉलीबैग छीनकर भाग गए.
दोस्त ने रची लूट की कहानी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला इस लूट की मास्टरमाइंड है. उसने गहनों का 5 लाख रुपये का बीमा करा रखा था. उसी बीमे की राशि को हड़पने के लिए अपने भाई और उसके दोस्त से लूट की कहानी को अंजाम दिलवाया था. पुलिस ने जब पीड़िता से पूछताछ की तो उसकी कुछ बातें संदिग्ध लगीं. इसके बाद पुलिस ने शेजू की मां को थाने बुलाया तो पता चला कि मां कल ही कैलारस से आई थी.
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की
उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें शादी में जाना था, इसलिए बेटी से गहने लाने को कहा था. यहां से पुलिस का माथा ठनका, क्योंकि शेजू का कहना था कि वह लोन लेने के लिए बैंक में रखने जा रही थी. इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो परतें खुलती चली गईं और सच सामने आ गया. वहीं पुलिस का कहना है कि महिला से हुई लूट की कहानी झूठी थी. वारदात की मास्टरमाइंड फरियादी महिला ही थी और वारदात को अंजाम उसने अपने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर दिया था, जिन्हें पुलिस ने पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
‘मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी . मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.