Feedback
Apple के यूजर्स को उस समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जब अचानक दुनिया भर में कंपनी की कई प्रमुख सेवाएं ठप हो गईं. हजारों यूजर्स ने iCloud, App Store, Apple Pay और Apple Support का इस्तेमाल करने में परेशानी की शिकायत की. कई यूजर्स अपने एपल अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, जबकि कुछ को क्लाउड सर्विस इस्तेमाल करने और नए डिवाइस एक्टिवेट करने में भी दिक्कत हुई.
आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे (अमेरिकी समयानुसार) के बाद शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई. यूजर्स ने एपल वॉलेट और एपल म्यूजिक में भी परेशानी की बात कही. कुछ लोगों को बार-बार साइन-इन फेल होने और कनेक्शन एरर का सामना करना पड़ा. यह समस्या सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं दिखी. ब्राजील, ग्रीस और लातविया के यूजर्स ने भी शिकायतें कीं.
एपल ने बताई तकनीकी गड़बड़ी की वजह
शुरुआत में एपल के सिस्टम स्टेटस पेज पर प्रभावित सेवाओं को चालू दिखाया जा रहा था और कंपनी की ओर से समस्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई थी. हालांकि, बाद में Apple ने बताया कि एक इंटरनल अपडेट के कारण कुछ सेवाओं में परेशानी आई थी. कंपनी के मुताबिक, उसकी कई सेवाएं दोबारा काम करने लगी थीं और बाकी सेवाओं को भी जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही थी. एपल ने यह भी कहा कि यह साइबर हमले का मामला नहीं था.
कुछ गूगल यूजर्स ने भी उसकी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी की शिकायत की, लेकिन यह साफ नहीं हो सका कि गूगल की दिक्कतों का एपल के आउटेज से कोई संबंध था या नहीं.
हाल के दिनों में कई बड़ी कंपनियों की सेवाएं प्रभावित
एपल की सेवाओं में आई यह परेशानी ऐसे समय हुई, जब पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में कई बड़ी कंपनियों के सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई हैं. सोमवार को जेपीमॉर्गन चेस के सिस्टम में आई दिक्कत से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई थीं. इसी दिन यूनाइटेड एयरलाइन्स की तकनीकी समस्या के कारण कई उड़ानों में देरी हुई. इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाओं में भी गड़बड़ी आई थी, जिससे आउटलुक समेत कई सेवाओं का इस्तेमाल करने में यूजर्स को परेशानी हुई थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू