कब करें नए काम या नई जॉब की शुरुआत? सिर्फ मुहूर्त नहीं, इस एक चीज पर भी दें ध्यान – aajtak.in

Feedback
सनातन परंपरा में किसी नए काम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखना महत्वपूर्ण माना गया है. मसलन नए घर का निर्माण या नए काम, दुकान की शुरुआत या फिर नई नौकरी जॉइन करने से पहले कई कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाता है. हालांकि मुहूर्त के अलावा ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी ध्यान केंद्रित करना जरूरी है. ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र पांडेय ने बताया है कि नया काम शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और राशिनुसार क्या खाकर नए काम की शुरुआत करें.
कब करें नए काम की शुरुआत?
ज्योतिष के अनुसार, कुछ विशेष ग्रह दशाएं और गोचर नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल माने जाते हैं. यदि कुंडली में बृहस्पति या शुक्र की महादशा या अंतरदशा चल रही हो, तो नए अवसर मिलने की संभावना रहती है. वहीं, गोचर में गुरु और शनि दोनों अनुकूल हों तो भी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, साढ़ेसाती या ढैया समाप्त होने के बाद भी जीवन में नए अध्याय की शुरुआत के योग बनते हैं.
किन ग्रह दशाओं में मिलते हैं नए अवसर?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, भाग्य स्थान के स्वामी (भाग्येश) या सप्तम भाव के स्वामी (सप्तमेश) की दशा चल रही हो तो व्यक्ति के जीवन में नए कार्य, नई जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण बदलाव आने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे समय को नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए अनुकूल माना जाता है.
नया काम से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
किसी भी नए कार्य की शुरुआत केवल शुभ दिन देखकर ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि दिन, समय और स्थान का चयन भी सोच-समझकर करना चाहिए. चंद्रबल और ताराबल को मजबूत माना जाए तो कार्य में सफलता की संभावना बेहतर रहती है. इसके साथ ही जिस कार्य की शुरुआत की जा रही है, उसके अनुरूप नक्षत्र का चयन करना और अपनी राशि के अनुसार शुभ दिन चुनना भी महत्वपूर्ण माना गया है.
क्या खाकर नया काम शुरू करें?
मेष राशि: गुरुवार को पीली सरसों खाकर शुरुआत करें.
वृष राशि: शनिवार को घी खाकर नया काम शुरू करें.
मिथुन राशि: शुक्रवार को दही खाकर शुरुआत करें.
कर्क राशि: मंगलवार को गुड़ खाकर नया काम करें.
सिंह राशि: रविवार को पान खाकर शुरुआत करना शुभ माना गया है.
कन्या राशि: बुधवार को हरी धनिया खाकर नया काम शुरू करें.
तुला राशि: शुक्रवार को दही खाकर शुरुआत करें.
वृश्चिक राशि: रविवार को थोड़ा-सा पान का पत्ता खाकर नया कार्य करें.
धनु राशि: गुरुवार को पीली मिठाई खाकर शुरुआत करें.
मकर राशि: सोमवार को दही और चीनी खाकर नया काम शुरू करें.
कुंभ राशि: शनिवार को थोड़ा-सा घी खाकर नए कार्य की शुरुआत करें.
मीन राशि: बुधवार को थोड़ा हरा धनिया खाकर नया काम शुरू करना शुभ माना गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News