करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को दिया बर्थडे गिफ्ट, एक्टर की नई फिल्म 'कालिया' हुआ ऐलान – News24 Hindi

Edited By Shahzad Khan
कार्तिक आर्यन की नई फिल्म 'कालिया' ऐलान (PIC-karanjohar, kartikaaryan. Instagram)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को हुआ था. एक्टर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के बर्थडे पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा मिला है. बता दें कि कार्तिक ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जो एक मॉन्स्टर थ्रिलर होने वाली है. इस मूवी को बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले हैं. दरअसल, कार्तिक इस बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर नहीं आएंगे बल्कि वो मॉन्स्टर लुक में नजर आने वाले हैं.
एक्टर की जिस मूवी को ऐलान किया गया है, वो और कोई नहीं बल्कि ‘कालिया’ है, जिसे धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज के बैनर तले तैयार किया जाने वाला है. खास बात यह है कि कार्तिक के इस मूवी को करण जौहर के साथ-साथ सोमन मिश्रा, मारीके डी सूजा, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता प्रोड्यूसर्स बने है. दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन भी इस मूवी के को-प्रोड्यूसर है. इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Netflix की टॉप-1 पर बनी 6 एपिसोड वाली ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज ‘मांगलिक’, क्लाइमैक्स देखकर घूम जाएगा दिमाग
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘कालिया’ 5 मई, 2028 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कार्तिक की इस मूवी को संदीप मोदी निर्देशन करने वाले हैं. बता दें कि उन्होंने इससे पहले ‘द नाइट मैनेजर’ और ‘आर्या’ जैसी पॉपुलर सीरीज बना चुके हैं. दरअसल, कार्तिक के जन्मदिन पर करण जौहर ने लिखा, ‘श्रीकृष्ण ने उसे दूर भेज दिया था. हम इंसानों ने उसे वापस बुला लिया’
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)
कार्तिक आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, एसे मौके पर हम एक्टर की 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे वो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं. इस लिस्ट में ‘नागजिला’, अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म, ‘लड़ाकू’-स्पोर्ट्स ड्रामा और ‘कैप्टन इंडिया’ के साथ-साथ ‘कालिया’ का नाम मौजूद है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News