LIVE Updates कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 12-13 April 2025 – UP, Bihar, Uttarakhand, Delhi-NCR): महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोकल ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के साथ ही जलभराव के चलते सड़कों पर भी भारी ट्रैफिक देखने को मिला। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 27 ई को मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। शहर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि IMD मुंबई ने अगले 24 घंटों के दौरान महानगर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
आज की बड़ी खबरें
राजधानी दिल्ली की बात करें तो रविवार और सोमवार को हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। IMD के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद शाम तक मौसम साफ भी हो सकता है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून और मॉनसून की बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान ने तबाही मचाई और ऐसा ही अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।
मुंबई में समय से दो हफ्ते पहले क्यों आया मानसून? जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
देश के मौसम से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Delhi Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं 28 मई को आंधी तूफान के साथ ही बारिश भी हो सकती है। इन दोनों ही दिनों में तापमान अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तक रह सकता है।
Mumbai Weather Forecast News LIVE: मुंबई में 26 मई को प्री-मॉनसून बारिश ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुबह 9 से 10 बजे के बीच दक्षिण मुंबई में एक घंटे में 104 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 12 घंटों में 254 मिमी बारिश हुई। कोलाबा में 295 मिमी बारिश के साथ मई का सर्वाधिक रिकॉर्ड बना। अगले दिन यानी लवार को भी मुंबई में बारिश होने की संभावना है।
Delhi Weather News: आईएमडी ने दिल्ली में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की आशंका है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सप्ताह के दौरान तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।