Maharashtra News: महाराष्ट्र के खंडाला में एक केमिकल टैंकर पलट गया, जिसकी वजह से मुंबई-पुणे हाईवे 24 घंटे से ज्यादा जाम रहा, जिसकी वजह से लोगों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा.
Trending Photos
Maharashtra News: महाराष्ट्र के खंडाला घाट पर पर एक केमिकल से भरा एक टैंकर पलट गया जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. टैंकर पलटने के बाद मुंबई-पुणे हाईवे पर 24 घंटे से ज्यादा समय तक ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा, जिससे उर्स मावल इलाके में लंबी लाइनें लग गईं. इस जाम से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा, हालात को काबू में करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया.
यात्रियों ने जताई निराशा
ANI से बात करते हुए, कोल्हापुर के एक यात्री ने अधिकारियों से बातचीत की कमी पर निराशा जताई. यात्री ने कहा हमने दोपहर में पुणे से अपनी यात्रा शुरू की थी, पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है वे टोल काट रहे हैं और हमें फंसने के लिए आगे भेज रहे हैं. अधिकारियों को कम से कम हमें स्थिति के बारे में बताना चाहिए था. यहां ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए कोई पुलिस अधिकारी नहीं है.
हालात के बारे में बताना चाहिए
इसके अलावा एक अन्य यात्री ने कहा कि अधिकारियों को कम से कम हमें हालात के बारे में बताना चाहिए और यह भी कि ट्रैफिक के रुकने की सबसे ज्यादा संभावना कहां है. वे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं. कम से कम लोगों को यह तो बता दें कि आगे बढ़ना है या नहीं, ट्रैफिक ज्यादा है, कहां रुकना है और कौन से रास्ते लेने हैं या किनसे बचना है, कम से कम यह बेसिक जानकारी तो पुलिस अधिकारियों को देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.
नहीं था कोई अधिकारी
साथ ही कहा कि मैं ट्रैफिक के ठीक बगल में खड़ा था. वहां पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक था लेकिन इसे संभालने के लिए कोई पुलिस नहीं था. आगे कहा कि उन्हें बताएं, या उन्हें कहीं और डायवर्ट करें, बस यही रिक्वेस्ट है, आप अपनी तरफ से सही जानकारी दें और सभी को सुरक्षित यात्रा करने दें. (ANI)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.