कहां है हाजी पीर? लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने किया जिक्र, भारत को इसके न होने से क्या नुकसान – Jansatta

Haji Pir Strategic Important: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में आज दूसरे दिन बहस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के दोषिय़ों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन महादेव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे सेना और सुरक्षा कर्मियों ने पहलगाम के तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। इस दौरान गृहमंत्री ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला और कांग्रेस सरकार के फैसलों की आलोचना की।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दल लगातार यह बात कर रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पीओके क्यों नहीं लिया गया। इस दौरान उन्होंने पुरानी सरकार के समझौतों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस का सबसे बड़ा ब्लंडर है।
Parliament Session Updates | आज की बड़ी खबरें
केंद्रीय गृहमंत्री ने लोकसभा में कहा कि चीन के साथ 62 के युद्ध में 30 हजार वर्ग किलोमीटर की जमीन चीन को दे दी गई। इसके अलावा 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में जब सेना हाजी पीर पर कब्जा कर लिया था, तो पाकिस्तान से बातचीत की टेबल पर कांग्रेस सरकार ने हाजी पीर जैसी रणनीतिक महत्वपूर्ण जगह पाकिस्तान को वापस कर दी थी।
यहां पढ़िए अमित शाह की पूरी स्पीच
गृहमंत्री अमित शाह ने जिस हाजी पीर का जिक्र किया उसके बारे में जानना भी अहम है। हाजी पीर को लेकर हुए समझौते की कहानी साल 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान से युद्ध के दौरान हाजी पीर दर्रा और करीब 1920 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।
भारत की बात सुनाता हूं…’, ऑपरेशन सिंदूर की बहस से बाहर होने के बाद कांग्रेस सांसद का पोस्ट
हाजी पीर दर्रे का यह क्षेत्र रक्षा और सैन्य रणनीति के लिहाज से बेहद अहम था। इसके बावजूद 10 जनवरी 1966 में ताशकंद में भारत पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ था और हाजी पीर की जमीन पाकिसतान को वापस कर दी गई थी।
भारत पाकिस्तान के बीच इस समझौते पर तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने सिग्नेचर किए थे। हाजी पीर दर्रे की अहमियत की बात करें तो भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ही यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से अहम है।
यह दर्रा जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पीर पंजाल पहाड़ी क्षेत्र में 8500 फुट की ऊंचाई पर है। इसीलिए ही ये दोनों ही देशों की सेनाओं के लिए रणनीतिक लिहाज से अहम है।
‘दिल्ली के लोगों ने कोविड के दौरान यहां घर खरीदा, अब कर रहे दुरुपयोग…’, गोवा के पर्यटन मंत्री ने कही बड़ी बात

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज निर्णायक मोड़ पर है, अंतिम टेस्ट ‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ का विजेता तय करेगा। खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय है। पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जोफ्रा आर्चर को ओवल टेस्ट में न खिलाने की सलाह दी है, क्योंकि हाल ही में वापसी के बाद उनकी फिटनेस पर असर दिख रहा है। ब्रॉड ने आर्चर के विकल्प के रूप में जोश टंग और गस एटकिंसन का सुझाव दिया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News