कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे की घटना को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, पूछा – कब लागू होगा शक्ति कानून – Ucn News

admin
News Admin
नागपुर: महाविकास अघाड़ी सरकार ने शक्ति कानून लाया था, लेकिन इस कानून को लागू नहीं किया जा रहा है. रेप के बाद भी अभी तक आरोपी नहीं पकड़ा गया है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई है. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने गुस्से में सरकार से पूछा है कि शक्ति कानून कब लागू किया जाएगा?
विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में मीडिया से बातचीत में पुणे की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. पुणे के स्वारगेट स्टेशन इलाके में एक बस में 26 साल की एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया. इस बीच, कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि इस घटना के बाद कानून व्यवस्था खराब हो गई है. 
वडेट्टीवार ने कहा, “पुणे के एसटी स्टेशन पर हुए बलात्कार के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। पुणे के पुलिस कमिश्नर पहले नागपुर में थे. पुणे जाकर अपराधियों की परेड कराई, फिर क्या हुआ? क्या अब पुणे में हफ्ता वसूली करने में व्यस्त हैं? पुलिस का डर नहीं है इसलिए महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं. पुणे बस स्टेशन पर बस में मिले सामान से पता चलता है कि क्या बस का इस्तेमाल महिलाओं पर अत्याचार करने के लिए किया जा रहा था? रेप तब हुआ जब सिक्योरिटी गार्ड वहां मौजूद था. राज्य में गृह विभाग अपना होश खो बैठा है.”
वडेट्टीवार ने कहा, “एसटी स्थानक में दुष्कर्म के बाद अब परिवहन मंत्री बैठक बुला रहे हैं, इसका कोई मतलब नहीं है. जब अपराध होता है तब सरकार जागती है। हम आने वाले सत्र में राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाएंगे.”
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News