खंडवा | महाविद्यालय परिसर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम के तहत कावड़ यात्रा निकाली और अखंड भारत का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या ने उत्साह के साथ भागीदारी की।आयोजन का उद्देश्य
यात्रा खंडवा स्थित रामेश्वर कुंड पहुंची, जहां भगवान महादेव का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान पंचामृत से अभिषेक के साथ 51 लीटर जल से जलाभिषेक भी किया गया। जयकारों के बीच हुए इस अभिषेक के दौरान परिसर में भक्ति का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर प्रथम कंजरिया, हर्ष कल्याणे, मोहित पटेल, अरुण भाकुरिया, राज देवगडे, अंकित गोलकल, ऋषभ राजपूत, आशीष, सुमित, विवेक और ओम पंचोली सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.