Feedback
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं. वो अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. शाहरुख ने अपनी मेहनत से अपने तीनों बच्चों- सुहाना, आर्यन और अबराम को एक ऐसी लाइफ दी है, जिसका सपना हर कोई देखता होगा. सुहाना और आर्यन दोनों इस समय अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और फिल्म लाइन में आगे बढ़ रहे हैं. वहीं उनके सबसे छोटे बेटे अबराम फिलहाल स्कूल में पढ़ रहे हैं.
शाहरुख के बच्चों आर्यन-सुहाना ने अपनी पढ़ाई बड़ी यूनिवर्सिटी से पूरी की है. दोनों स्कूल खत्म करने के बाद विदेश शिफ्ट हुए, ताकि किसी विशेष सब्जेक्ट में पढ़ाई करके आगे बढ़ सकें. आइए, एक-एक करके आर्यन और सुहाना के एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानते हैं.
कहां पढ़े हैं आर्यन खान?
शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से की. वहां उनके साथ-साथ जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान जैसे स्टारकिड्स भी पढ़े. आर्यन पढ़ाई के मामले में हमेशा काफी सीरियस रहे. स्कूल खत्म करने के बाद, वो यूएस शिफ्ट हुए ताकि फिल्म लाइन में पढ़ाई करके एक्सपर्ट बन सकें.
उन्होंने लॉस एंजेलिस जाकर यूएससी स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स में फिल्म-टेलीविजन मेकिंग की डिग्री हासिल की. वहां से लौटने के बाद आर्यन ने डायरेक्शन की कुर्सी संभाली और अपनी डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड बनाई. इसे लोगों ने काफी पसंद किया था, और यहीं से आर्यन ने अपने अंदर के टैलेंट को दुनिया के सामने पेश किया जिसे सभी ने नोटिस किया. हालांकि आर्यन को फिलहाल पिता की तरह एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है.
सुहाना की एजुकेशन क्वालिफिकेशन
शाहरुख की बेटी सुहाना भी अपने भाई आर्यन की तरह धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ीं, जहां उनकी दोस्ती अनन्या पांडे और शनाया कपूर से हुई. स्कूल के बाद, वो ग्रेजुएशन के लिए आर्डिंग्ली कॉलेज ऑफ इंग्लैंड गईं. सुहाना वहां से 2019 में ग्रेजुएट हुईं. इसके बाद वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी गईं, जहां उन्होंने एक्टिंग और ड्रामा सीखा.
सुहाना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2023 में आई द आर्चीज से किया. अब वो जल्द अपने पिता के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी, जो इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी. शाहरुख की ये फिल्म इस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म में से एक है, जिसपर सभी की नजरें टिकी हैं. अगर ये फिल्म सुपरहिट रही, तो सुहाना को भी बहुत फायदा मिल सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू