कुनो नेशनल पार्क में मृत मिले मादा चीता निर्वा से जन्मे दो शावक, क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद – Aaj Tak

Feedback
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी मादा चीता निर्वा से पैदा हुए दो शावक बुधवार को मृत पाए गए और उनके क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए हैं. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने बताया कि चीतों की आवाजाही पर नजर रखने वाले वन कर्मचारियों की एक टीम को रेडियो टेलीमेट्री के माध्यम से संकेत मिले कि निर्वा अपनी मांद से दूर है, जिसके बाद कर्मचारी पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्हें अंदर दो शावकों के क्षत-विक्षत शव मिले.
निर्वा ने दो शावकों को दिया था जन्म
प्रोजेक्ट चीता के निदेशक उत्तम कुमार शर्मा ने कहा, ‘निरीक्षण के दौरान बाड़े के अंदर कोई अन्य चीता शावक नहीं पाया गया, जो दर्शाता है कि निर्वा ने केवल दो शावकों को जन्म दिया. दोनों नवजात शिशुओं के शवों का गुरुवार को मानदंडों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा.’
लैब रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
अधिकारी ने कहा कि मृत शावकों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं और उनकी मौत का सही कारण लैब रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा. अधिकारी ने कहा, ‘निर्वा सहित सभी वयस्क चीते और कुनो पार्क के बाकी 12 शावक स्वस्थ हैं. कुनो नेशनल पार्क में चीतों की गिनती आखिरी बार 24 बताई गई थी.’
CM मोहन यादव ने किया था पोस्ट
निर्वा ने कितने शावकों को जन्म दिया, इसे लेकर सोमवार को असमंजस की स्थिति बनी रही. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुरू में सोशल मीडिया पर शेयर किया कि निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया है, लेकिन बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दी और कहा कि वन विभाग नवजात शिशुओं की सही संख्या की पुष्टि करेगा.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News