कूच बिहार पश्चिम बंगल चुनाव 2026 परिणाम LIVE Updates: माथाभांगा-दिनहाटा पर तगड़ी लड़ाई; भाजपा-टीएमसी में कौन आ – Times Now Navbharat

माथाभांगा-दिनहाटा पर तगड़ी लड़ाई
माथाभांगा ,दिनहाटा विधानसभा सीट कूच बिहार पश्चिम बंगल चुनाव 2026 वोटों की गिनती के लाइव अपडेट: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा 2021 में बंगाल विधानसभा चुनावों के एतिहासिक परिणामों को और आगे तक ले जाकर सरकार बनाने की कवायद में है। और जैसा कि एग्जिट पोल के अनुमानों में दिखा है कि भाजपा राज्य में सरकार बनाती दिख भी रही है। इसके लिए भाजपा का कूचबिहार में 2021 जैसा परिणाम हासिल करना जरूरी है। कूचबिहार ही राज्य का वह जिला है जहां भाजपा ने 2021 में सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं। इस जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 2021 में भाजपा ने सात सीटों पर फतह हासिल की थी। इनमें से दिनहाटा में भाजपा प्रत्याशी निसिथ प्रमाणिक ने मात्र 57 वोट से जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार भाजपा यहां बाकी सात के साथ ही हारी हुई दो सीटों को भी इस बार हासिल करना चाहती है, वहीं टीएमसी भी यहां अपनी पुरानी जमीन वापस पाने की कोशिशों में लगी है। भाजपा और टीएमसी की इसी रस्साकसी के कारण कूचबिहार की सभी सीटों पर देश भर की निगाहें हैं, लेकिन इनमें से भी माथाभांगा और दिनहाटा महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही सिताई और मेखलीगंज विधानसभा सीट पर भी टीएमसी और भाजपा दोनों का फोकस होगा, क्योंकि भाजपा जो पिछले चुनाव में इन्हें हार गई थी इस बार हर हाल में जीतना चाहेगी, वहीं टीएमसी इन्हें अपनी झोली से छिटकने नहीं देना चाहेगी।
Mathabhanga Assembly Elections 2026: कूचबिहार जिले की जिन नौ सीटों पर भाजपा और टीएमसी दोनों की नजर है, उनमें से एक माथाभांगा भी है। फिलहाल यह सीट एससी आरक्षित है। इस सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। 2021 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। भाजपा के सुशील बर्मन ने यहां 1,13,249 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे नंबर पर टीएमसी के गिरिंद्र नाथ बर्मन रहे थे। वहीं इस बार भाजपा ने यहां से निसिथ प्रमाणिक को मौका दिया है। वहीं टीएमसी ने डॉ सबलु बर्मन और सीपीएम ने खगेन चंद्र बर्मन को टिकट दिया है। इस सीट के चुनावी इतिहास को देखें तो परंपरागत रूप से यहां दलित वोट बैंक निर्णायक भूमिका में रहा है।
दिनहाटा विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार अजय राय को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं, टीएमसी ने उदयन गुहा को फिर से इस सीट से टिकट दिया है। मुख्य मुकाबला इन्ही दो पार्टियों के बीच देखा जा रहा है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के निसिथ प्रामाणिक ने यहां से मात्र 57 वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और फिर अक्तूबर 2021 में हुए उपचुनावों में यह सीट फिर से टीएमसी के पास चली गई। उपचुनाव में टीएमसी के उदयन गुहा ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। अब एक बार फिर सबकी निगाहें इस सीट पर हैं।
शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News