'कॉफी महंगी, फूल महंगे…', ट्रंप का एक फैसला और वैलेंटाइन डे से पहले टेंशन में अमेरिका के प्रेमी! – Aaj Tak

Feedback
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला हफ्ता चर्चा में है. जहां आमतौर पर नेता अपने वादों को पूरा करने में समय लगाते हैं, वहीं ट्रंप ने अपने वादों से इतनी जल्दी पलट कर सभी को हैरान कर दिया. चुनावी अभियान के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों से वादा किया था कि वे खाने-पीने की चीजों की कीमतों को कम करेंगे.
लेकिन, उनके पहले हफ्ते के कदमों ने इसके उलट असर डालने की संभावना बढ़ा दी है. ट्रंप प्रशासन के फैसलों ने अमेरिका और कोलंबिया के बीच व्यापार युद्ध छेड़ने के संकेत दिए हैं. इसके चलते अमेरिकियों को कॉफी, फूल और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है.
अमेरिका और कोलंबिया में क्यों ठनी
मामला तब बिगड़ा जब कोलंबिया ने अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को लेकर आए सैन्य विमानों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह कोलंबिया से आयातित सभी उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाएंगे और इसे एक हफ्ते के भीतर 50% तक बढ़ाने की योजना है.
इस पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी कड़ा रुख अपनाया. अमेरिका पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी दे दी. गौरतलब है कि कोलंबिया अमेरिका की नर्सरी स्टॉक का एक तिहाई और कॉफी का करीब 20% हिस्सा सप्लाई करता है. ऐसे में अगर यह टैरिफ वाकई लागू हुआ, तो अमेरिकी बाजार में कॉफी और फूलों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.वो भी वैलेंटाइन्स डे से ठीक पहले! जिसकी फिक्र अमेरिकन ने सोशल मीडिया पर जाहिर की.
वैलेंटाइन डे नजदीक है और अमेरिकी लोगों को अब डर सताने लगा है कि कहीं फूल और कॉफी की कीमतें आसमान न छू लें.
इतनी मंहगाई कैसे मनेगा वैलेंटाइन डे
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा की ट्रंप कोलंबिया से नाराज हैं, और इसकी सजा हमें महंगी कॉफी और फूलों के रूप में मिलेगी? शायद इस बार भी मैं सिंगल ही रह जाऊंगा. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा की टैरिफ बढ़ाने से नुकसान कोलंबिया को नहीं, बल्कि हमारी जेब को होगा!.
वैलेंटाइन डे से पहले टेंशन में अमेरिका के प्रेमी
कुछ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में प्रतिक्रिया दी, कहा 50% टैक्स? अब कॉफी से सस्ता तो कोकीन हो जाएगा!. एक अन्य यूजर ने सलाह दी की अगर कॉफी पीते हो, तो अभी से स्टॉक कर लो, क्योंकि कीमतें बढ़ने वाली हैं! वहीं किसी की फिक्र है क्या ताजा फूलों का गुलदस्ता के लिए हमें कितना खर्चा करना होगा.

एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा की जब ट्रंप कोलंबिया की कॉफी, फूल, केले, अनानास, एवोकाडो और तेल पर टैरिफ लगाएंगे, तो इसकी कीमत आखिरकार हमें ही चुकानी पड़ेगी. ट्रंप के कार्यकाल को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और उन्होंने हम पर नया टैक्स थोप दिया!
व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी
ताजा अपडेट के मुताबिक, व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है कि कोलंबिया अब बिना किसी देरी या प्रतिबंध के अमेरिकी सैन्य विमानों से भेजे गए प्रवासियों को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गया है. इसके चलते अमेरिका अब कोलंबिया पर कोई टैरिफ नहीं लगाएगा, और वैलेंटाइन डे से पहले कॉफी या फूलों की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका भी खत्म हो गई है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News