कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 47 से ज्यादा की मौत, कई लोग मलबे में दबे – Aaj Tak News

Feedback
कोलंबिया में सोमवार(10 अगस्त0 को 7.4 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचाई है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें ढह गईं. अमेरिकीजियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप 12:34 यूटीसी यानी स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 7:34 बजे आया. इसका केंद्र कोलंबिया के चोको विभाग में सैन जोस डेल पालमार से करीब 5 किलोमीटर पूर्व में था. भूकंप करीब 107 किलोमीटर की गहराई में आया.
पेरेरा के मेयर ने बताया कि भूकंप में 18 लोगों की मौत हुई है. वहीं, मनिजालेस के मेयर ने बीएलयू रेडियो को बताया कि शहर में दो लोगों की मौत हुई. अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के बाद किसी सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की. भूकंप के झटके कोलंबिया के कई हिस्सों में महसूस किए गए. वेनेजुएला में भी इसके झटके महसूस किए गए.
भूकंप के बाद नुकसान की तस्वीर धीरे-धीरे सामने आई. कैली के मेयर अलेजांद्रो एदेर ने बताया कि शहर में कम से कम 20 इमारतें ढह गई हैं और कुछ इमारतों में लोग फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं और बोगोटा तथा मेडेलिन के मेयरों से बचाव दल भेजने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने लोगों से शांत रहने और इमारतों में किसी तरह के नुकसान की जांच करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं या इमारत में बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं तो वहां से बाहर निकल जाएं.
चोको की गवर्नर नूबिया कैरोलिना कोरदोबा-कुरी ने कहा कि भूकंप से क्विब्दो में इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है और लोग घायल हुए हैं. उन्होंने संभावित आफ्टरशॉक को लेकर भी चिंता जताई.
BREAKING: A 7.4 magnitude earthquake has struck the San José del Palma region of Colombia, with the mayor of Choco stating that, “there are injuries and severe damage to buildings, and we are concerned about aftershocks” pic.twitter.com/ZkZaOtunM9
हवाई सेवाएं भी प्रभावित
भूकंप के कारण कोलंबिया के कई हिस्सों में हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं. विमानन अधिकारियों के मुताबिक, पेरेरा, मनिजालेस, क्विब्दो, आर्मेनिया, कार्टागो और बुएनावेंतुरा के हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचा है. यात्रियों और विमानों की सुरक्षा की जांच के दौरान इन हवाई अड्डों पर उड़ानें रोक दी गईं. डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट की नेशनल इकाई, स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर नुकसान की जानकारी जुटा रही है. राजधानी बोगोटा के मेयर कार्लोस गालान ने कहा कि शहर में बड़े नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है.
🇨🇴 | URGENTE: En Medellin se evacuaron áreas públicas y edificios por prevención tras el fuerte temblor en Colombia.

La misma situación se dió en ciudades como Bogotá y Cali donde se sintió fuerte el movimiento. pic.twitter.com/ieFZfbvXRM
वेनेजुएला में भी महसूस हुए झटके
भूकंप के झटके वेनेजुएला के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए. ताचिरा और बारकिसिमेतो में लोगों ने झटके महसूस होने की जानकारी दी. कोलंबिया दक्षिण अमेरिका के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है. यहां कई टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाएं और फॉल्ट रीजन मौजूद हैं. कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा के मुताबिक, देश में 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News