सैम्म रेनेसांज नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026 की सफलता के बाद सोमवार को लखनऊ एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें विजेता, रनर-अप और प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के अनुभव, संघर्ष और भविष्य की योजनाएं साझा कीं।
आयोजक एवं संस्थापक सौम्या साहू ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खिताब देना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी क्षमता और व्यक्तित्व को राष्ट्रीय पहचान दिला सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर देने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
वंशिका ने जीता मिस इंडिया का खिताब
लखनऊ की वंशिका ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। हैदरगढ़ की यशस्विनी प्रथम रनर-अप और ओडिशा की तृषा द्वितीय रनर-अप रहीं। मुंबई के देवांश तिवारी ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 का खिताब जीता।
बेंगलुरु के अनिवार्य जैन प्रथम रनर-अप और जयपुर के समर नगर द्वितीय रनर-अप रहे। आगरा की इति ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 का खिताब हासिल किया। लखनऊ की सरवजीत कौर प्रथम और दीपा द्वितीय रनर-अप रहीं। देहरादून की ज्योति धाकरे ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज एलीट इंडिया 2026 का खिताब जीता।
खिताब के साथ नई जिम्मेदारी
विजेताओं ने कहा कि प्रतियोगिता ने उन्हें आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का अवसर दिया। अब वे अपनी उपलब्धियों के साथ युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे।शो डायरेक्टर इशिता रस्तोगी रहीं। आगामी रेनेसांज़ शोज की जिम्मेदारी मोनिका भदौरिया संभालेंगी। नेहाल आगामी आयोजनों में मेकअप पार्टनर रहेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.