एकजुटता नगर के विभिन्न मार्गों पर सोमवार को संगठनों ने किया सामूहिक प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी फोटो संख्या- 19, कैप्सन- सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट के सामने नारेबाजी करते संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि।
संयुक्त किसान मोर्चा, खेतिहर मजदूर एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को शहर में जेल भरो अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन ज्योति चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। प्रदर्शन का नेतृत्व परमहंस सिंह, अरुण कुमार ओझा, कामाख्या नारायण सिंह व धीरेंद्र चौधरी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने, किसानों का कर्ज माफ करने और जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की।
इसके अलावा इटाढ़ी रेलवे गुमटी को जनहित में खोलने, लेबर कोर्ट वापस लेने, रोजगार की गारंटी देने, आंदोलनों पर लाठीचार्ज बंद करने तथा आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने सभी भूमिहीनों को 05 डिसमिल जमीन देने समेत कई अन्य मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में वीरेंद्र कुमार सिंह, रामेश्वर राय, मोतीलाल राम, श्रवण कुमार, जयकिशन, संजय सिंह, भगवती प्रसाद, पारसनाथ सिंह, उमाशंकर, नंदकुमार राम व साधुजी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play