Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप डीलर फेडरेशन पलामू यूनिट की बैठक में पुरानी जिला कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। चियांकी स्थित मंगलम मैरेज हॉल में सोमवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से रवींद्र कुमार पांडेय को अध्यक्ष, रामलखन राम को उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश ठाकुर को सचिव, विनोद चौरसिया को उप-सचिव, बलदेव प्रसाद और युगल किशोर तिवारी को संरक्षक, पारसनाथ सिंह को महासचिव, भानु प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी चुना गया। नव चयनित जिलाध्यक्ष रवींद्र पांडेय ने कहा कि जो उन्हें दायित्व मिला है, उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगें। संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जन वितरण दुकानदारों का कमिशन बकाया समेत अन्य मुद्दों को लेकर जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं का उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जिस स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा वह करेंगें। उन्होंने कहा कि संगठन में अधिक से अधिक जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को जोड़ा जाएगा। ताकि जन वितरण प्रणाली के दुकानरों का हक और अधिकार का हनन हो रहा है,उसके लिए संघर्ष तेज किया जा सके। सचिव प्रेम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में अपनी मांगों को लेकर जन वितरण प्रणाली के दुकान आंदोलन के मुड में हैं। अगर विभाग समय रहते जन वितरण विक्रेताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं करेगी तो आंदोलन के लिए तैयार रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play