साइड स्टोरी : जीएसटी फर्जीवाड़े में सोबती इंफ्राटेक समेत 17 फर्म शामिल – Hindustan

जीएसटी फर्जीवाड़े की जांच को गठित एसआईटी ने फर्जी फर्मों के जरिए करीब सौ करोड़ के बोगस आईटीसी क्लेम और वित्तीय हेराफेरी करने वाले बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिंडिकेट का नेटवर्क बरेली से लेकर नेपाल तक फैला था, जिसमें दिल्ली और रामपुर के सदस्य भी शामिल हैं। मुख्य ऑपरेटर एवं एफएस फर्म संचालक फरजान हाशमी नेपाल में बैठकर जंगी एप के जरिये संदीप नाम से NETWORK संचालित कर रहा था। इसमें कुल 17 फर्मों के नाम सामने आए हैं, जिनमें सोबती इंफ्राटेक भी शामिल है। मंगलवार को जेल भेजा गया फरजान हाशमी फर्जीवाड़े में शामिल मुख्य फर्म एफएस ट्रेडर्स का स्वामी है। सागर अग्रवाल मास्टरमाइंड एवं मुख्य सरगना है, जो लाभ प्राप्त करने वाली फर्मों और बोगस आईटीसी बनाने वाली फर्मों के बीच की कड़ी है। विनीत अरोड़ा रकम का नियमन, अनुज अग्रवाल बोगस फर्मों का रिटर्न और शिवम गुप्ता पैसा घुमाने व ठिकाने लगाने के साथ ही हवाला के माध्यम से बेनीफिशियरी फर्म व सागर अग्रवाल तक भेजने का काम करता था। पुलिस की पूछताछ में फरजान हाशमी ने बताया कि विनीत अरोरा ने उसे फर्जी फर्म बनाने की सलाह दी थी और इसके बदले 50 हजार रुपये दिए थे। उसके घर के पते पर एफएस ट्रेडर्स नाम से फर्म खुलवाई गई। डीएम कंपाउंड के सामने खोले गए कार्यालय में बैठकर विनीत अरोरा, अनुज अग्रवाल और फरजान फर्जी कंपनियों के बिल काटने, बिना वास्तविक लेनदेन के रकम घुमाने और जीएसटी क्लेम करने का काम करते थे।
पुलिस के मुताबिक जीएसटी अधिकारियों की छापेमारी के बाद फरजान नेपाल भाग गया था। वहां वह ‘संदीप’ नाम से रह रहा था और जंगी एप के जरिए बरेली में अपने साथियों से संपर्क बनाए हुए था। आरोप है कि नेपाल में रहते हुए भी वह फर्जी इनवॉइस तैयार कराने का काम करता रहा। जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली के आसिफ से फर्जी आधार और पैन कार्ड हासिल कर फर्जी फर्में बनाई गईं। इन फर्मों के जरिए काल्पनिक माल के लेनदेन के फर्जी बिल जारी किए जाते थे।
पूछताछ में सामने आया कि अरहम एग्रो फूड्स के बैंक खाते से आसिफ, सैफ और शाजिर चेक के जरिए पैसा निकालकर विनीत अरोरा को देते थे। इसके बाद यह रकम नीम की चढ़ाई निवासी शिवम गुप्ता उर्फ लाला की दुकान तक पहुंचाई जाती थी। वहां से एकाउंटेंट एवं सरगना सागर अग्रवाल रकम लेता था और हवाला के जरिये इसमें शामिल लोगों को उनका हिस्सा पहुंचाता था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप व छह मोबाइल बरामद हुए हैं।
इस खुलासे के बाद शहर के कई बड़े कारोबारियों की मुश्किल बढ़नी तय है। सिंडिकेट से जुड़ी प्रमुख बोगस फर्मों में एफएस ट्रेडर्स, सिद्धि विनायक एन्टरप्राइज, मां एन्टरप्राइज, नाइट स्टार, आर्ट लाइफ हुडा, आर्ट लाइफ एसोसिएट, अरहम एग्रो फूड्स और केएच एन्टरप्राइज के फर्जी इनवॉइसिंग में नाम सामने आए हैं। इनके अलावा एनडी रेलवे, एमएस रोड लाइन, सोबती इन्फ्रा, सोबती इन्फ्राटेक, पावर एंड कन्स्ट्रक्शन, यसी इन्टरप्राइज, पैन्टा स्टार, मीना गुप्ता व श्री नाथ जी इन्ट्राप्राइज के नाम बेनिफिशियरी फर्म के रूप में सामने आए हैं।
इस सिंडिकेट के छह सदस्य अभी फरार हैं। अनमें रोहली टोला निवासी अरहम एग्रो फूड्स का संचालक सैय्यद सैफ उर्फ सैय्यद मोइउद्दीन अहमद, सह संचालक शाजिर, फर्जी आधारव पैन कार्ड देने वाला दिल्ली में लक्ष्मीनगर निवासी आसिफ, फर्जी फर्मों की डिटेल उपलब्ध कराने वाला बटलर प्लाजा का तौसीफ, फर्जी फर्म विक्रेता फिरोज और रामपुर निवासी फर्जी फर्म बनाने वाला फम्मी उर्फ फराज शामिल हैं। आसिफ से वे लोग बरेली और कुंडा गेट बछराऊ स्थित उसके फार्म हाउस पर मिलते थे।
एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि इस कार्रवाई में मुख्य विवेचक एवं कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर, इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह, एसआई वीर भद्र सिंह, इंतजार हुसैन, प्रतीक तोमर, त्रिवेंद्र कुमार, कांस्टेबल आयुष भारद्वाज व रवि कुमार शामिल रहे। एसएसपी ने इस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News