कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा से गैंगरेप, दो छात्र समेत इस TMC नेता का निकले आरोपी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Kolkata Law College Rape Case: कोलकाता के आरजीकर हॉस्पिटल का मामला शांत हुआ ही नहीं था कि एक बार फिर कोलकाता से नया मामला सामने आया है। दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कॉलेज परिसर में हुई।
पीड़िता की शिकायत पर कसबा थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कॉलेज के पूर्व यूनिट अध्यक्ष और वर्तमान में TMC की छात्रविंग त्रिणमूल छात्र परिषद का जिला महासचिव मोनोजित मिश्रा (31), फर्स्ट ईयर का छात्र जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय (20) के रूप में हुई है।
#WATCH | Kolkata | Police have sealed the area where three men allegedly gangraped a South Calcutta Law College student on the college premises
The three accused, Manojit Mishra, Zaib Ahmed and Pramit Mukhopadhyay, who the Police have named, have been remanded to police custody… pic.twitter.com/3g4KDti5UH
— ANI (@ANI) June 27, 2025

शिकायत में छात्रा ने बताया कि आरोपी ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे छात्रा ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप किया।
पुलिस ने बताया कि मोनोजित मिश्रा और जैब अहमद को 26 जून की शाम को तालबागान क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया गया। प्रमित को 27 जून को उसके घर से पकड़ा गया। तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। अदालत ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 14 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें अगले मंगलवार तक यानी 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कथित गैंगरेप की घटना कॉलेज की इमारत के अंदर ही हुई। पीड़िता का प्रारंभिक मेडिकल परीक्षण किया गया है। कई गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और अब फॉरेंसिक जांच का इंतजार है। उस कमरे को भी कोलकाता पुलिस ने सीज कर दिया है।
 
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News