Manipur new CM: बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है. अब युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे.
Trending Photos
Yumnam Khemchand Singh: मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. इसके साथ ही मणिपुर राज्य का सियासी संकट सुलझ गया है. पार्टी के तमाम नेताओं ने कई दिन से दिल्ली में डेरा डाल रखा था. आज नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल ने अपना नया नेता चुना है. इसके बाद युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे.
मणिपुर का विवाद सुलझा
बीजेपी ने मणिपुर के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में मणिपुर के बीजेपी विधायकों की बैठक में यह फैसला लिया गया.
#WATCH | BJP leader Yumnam Khemchand Singh elected as the legislature party leader, in the Manipur Legislative Party meeting in Delhi. pic.twitter.com/TV4AHACZpW
— ANI (@ANI) February 3, 2026
#WATCH | BJP leader Yumnam Khemchand Singh elected as the legislature party leader, in the Manipur Legislative Party meeting in Delhi. pic.twitter.com/TV4AHACZpW
— ANI (@ANI) February 3, 2026
समय रहते हुए फैसला
आपको बताते चलें कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हुए करीब एक साल पूरा होने वाला है. 12 फरवरी को राष्ट्रपति शाषन की मियाद खत्म होने वाली थी. इससे चंद दिन पहले ही दिलचस्प रूप से मणिपुर के मैतेई ही नहीं, कूकी विधायकों ने देश की राजधानी दिल्ली में डेरा डाल दिया था. 37 विधायक मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे थे. माना जा रहा है कि पार्टी ने ये कदम राज्य के जातीय संघर्ष को पूरी तरह शांंत करने के लिए उठाया गया.
बीजेपी किस फार्मूले से मणिपुर का सियासी संकट हल करेगी इसे लेकर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मणिपुर में पार्टी विधायक दल नेता के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. जल्द ही विधायक दल अपना नेता चुनेगा.’
ये नेता थे रेस में
इससे पहले सीएम पद की रेस में यानी विधायक दल का नेता बनने की होड़ में बीरेन सिंह, युमनाम खेमचंद सिंह, गोविंदास कोंथौजम, टी सत्यब्रत सिंह, बसंत के. सिंह, के. इबोमचा सिंह और दीपू गंगमेई का नाम चल रहा था. लेकिन विधायकों की सहमति युमनाम सिंह के नाम पर बनी.
कौन हैं युमनाम सिंह?
युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर राज्य में दो बार के विधायक हैं. युमनाम सिंह, बिरेन सिंह की पिछली राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं. युमनाम मैतेई समुदाय से आते हैं. गौरतलब है कि बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है जो राज्य में लंबे समय से जारी हिंसा और मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के इस्तीफे के बीच लगाया गया था.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.