7वें वेतन आयोग के तहत 60% एक साइकोलॉजिकल लेवल है. (प्रतीकात्मक)
DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है. दिसंबर 2025 के CPI-IW आंकड़े जारी होते ही महंगाई भत्ता (DA) 60% के पार फाइनल हो गया है. भले ही औपचारिक ऐलान मार्च 2026 में हो, लेकिन DA 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा और एरियर भी मिलेगा.
क्योंकि CPI-IW (2016=100) दिसंबर 2025 में 148.2 पर स्थिर रहा, जिससे 12-महीने के औसत के आधार पर DA 60% से ऊपर निकल गया.
महंगाई भत्ता किसी अनुमान से नहीं, बल्कि एक तय फॉर्मूले से निकलता है. Labour Bureau हर महीने Consumer Price Index for Industrial Workers (CPI-IW) जारी करता है. यही इंडेक्स 7वें वेतन आयोग (7th) के तहत DA तय करने का आधार है.
दिसंबर 2025 का इंडेक्स 148.2 रहा यानी नवंबर के बराबर. लेकिन, क्योंकि नवंबर तक DA 59.94% पहुंच चुका था, दिसंबर का आंकड़ा आते ही यह 60% के पार (60.35%) निकल गया.
सरकार DA को हमेशा निकटतम पूर्णांक (round off) करके लागू करती है, इसलिए अब 60% DA तय माना जा रहा है.
दिसंबर 2025 में CPI-IW:
इसका मतलब यह है कि महंगाई बहुत तेज नहीं बढ़ी, लेकिन पिछले 12 महीनों का औसत इतना बन गया कि DA 60% पार कर गया.
पिछले कुछ महीनों का CPI-IW और DA ट्रेंड देखिए:
यानी दिसंबर का आंकड़ा आते ही 2% की बढ़ोतरी पक्की हो गई.
यह DA की स्टैंडर्ड सरकारी प्रक्रिया है.
इसलिए:
अब बात सबसे जरूरी सवाल कि जेब पर असर कितना होगा.
अगर किसी कर्मचारी की:
हर महीने ₹1,000 ज्यादा
पेंशनर्स के लिए:
यह रकम छोटी लग सकती है, लेकिन लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बड़ा कुल प्रभाव है.
यह सिर्फ एक और DA बढ़ोतरी नहीं है.
आप कर्मचारी हैं> सैलरी और एरियर बढ़ेगा
आप पेंशनर हैं> मासिक पेंशन में बढ़ोतरी
आप HRA पर नजर रखते हैं> आगे बदलाव की संभावना
आप 8वें वेतन आयोग को ट्रैक कर रहे हैं> यह बेसलाइन डेटा बनेगा
सैलरी स्ट्रक्चर और एरियर का अनुमान लगा लें.
टैक्स प्लानिंग में बढ़ी सैलरी को शामिल करें.
जुलाई 2026 के DA के लिए CPI-IW ट्रेंड पर नजर रखें.