क्या मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर? MMRDA ने गेट पर चिपकाया नोटिस – News24 Hindi

Written By Shariqul Hoda
मुंबई एयरपोर्ट (Photo-PTI)
Mumbai Airport Mosque Row: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक मस्जिद को लेकर विवाद तब और गहरा गया, जब मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) को इस इबादतगाह को हटाने का निर्देश दिया और इसे ‘अवैध’ घोषित कर दिया. अथॉरिटी ने प्रार्थना स्थल के एंट्री गेट पर एक नोटिस भी लगाया है, जिसमें कहा गया है कि इसके निर्माण के लिए कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं ली गई थी. हालांकि अभी तक इसे तोड़ा नहीं गया है और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी अब एमईएल पर है.
ये मामला तब चर्चा में आया जब बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने सहार पुलिस स्टेशन जाकर इस कथित अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. सोमैया का दावा है कि मोहम्मद सरवर को ये जमीन तत्कालीन एयरपोर्ट संचालक GVK से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने वहां मस्जिद का निर्माण कर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि तकरीबन 11 सालों तक इसके बिजली और पानी के बिलों का भुगतान करने के लिए हवाई अड्डे के फंड का इस्तेमाल किया गया. भाजपा नेता ने ये भी कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इस इमारत के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने से पहले, उन्हें दिल्ली में सीनियर अधिकारियों से संपर्क करना पड़ा था.
मस्जिद की मैनेजमेंट कमेटी ने किरीट सोमैया के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि ये इबादतगाह हवाई अड्डे के अधिकारियों की जानकारी और परमिशन से बनाई गई थी. समिति के मुताबिक ये इमारत अस्थायी है और यहां एयरपोर्ट के कर्मचारी, टैक्सी ड्राइवर, पैसेंजर और दुकानदार नमाज अदा करते हैं. उन्होंने 2015 के एक दस्तावेज का भी हवाला दिया है, जिसमें कथित तौर पर इस प्रेयर फैसिलिटी का जिक्र है.
AIMIM नेता वारिस पठान ने किरीट सोमैया के कोशिशों की आलोचना करते हुए इसे ‘डराने-धमकाने’ की कोशिश बताया और मांग की कि भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए. पठान ने ये भी बताया कि ये मामला फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट में विचाराधीन है. इस घटना ने एक राजनीतिक बहस छेड़ दी है, जिसमें विपक्षी नेताओं का आरोप है कि मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News