केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के बीच अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिया गोयल की पुलिस हिरासत के दौरान पहने गए स्वेटशर्ट को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि सिया 30 हजार रुपये कीमत का ब्रांडेड स्वेटशर्ट पहनकर पुलिस के साथ दिखाई दी और इसे लेकर आरोप लगाया कि वह हिरासत में भी लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही है। कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया कि वह केतन अग्रवाल से लिए गए 1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि, इन दावों पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए और इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया।
सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बीच कुछ यूजर्स ने तथ्य सामने रखते हुए कहा कि जिस स्वेटशर्ट को 30 हजार रुपये का बताया जा रहा है, वह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अजियो पर करीब 1,600 रुपये में उपलब्ध है। कई लोगों ने बिना पुष्टि के महंगे कपड़ों की कहानी फैलाने की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि अगर आरोप साबित होते हैं तो सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी के कपड़ों या फैशन को मुद्दा बनाना गलत है। दूसरे यूजर ने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और व्यूज पाने के लिए नफरत फैलाना उचित नहीं है।
इसके बावजूद, सिया गोयल को लेकर ऑनलाइन आलोचना का सिलसिला जारी रहा। कुछ लोगों ने दावा किया कि वह पुलिस हिरासत में भी तनावमुक्त दिखाई दे रही थी। कुछ ने वीडियो में हथकड़ी न दिखने पर भी सवाल उठाए। इस बीच सिया गोयल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अदालत के बाहर वह मीडिया कर्मियों की ओर मिडिल फिंगर दिखाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ नाराजगी और बढ़ गई।
दूसरी ओर, मामले की कानूनी कार्रवाई भी तेजी से आगे बढ़ रही है। पुणे की एक अदालत ने सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है। केतन अग्रवाल की 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले से गिरने के बाद मौत हुई थी। पुलिस का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या थी और दोनों आरोपियों ने उन्हें चट्टान से धक्का दिया।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play