'खुद क्लियरेंस दी, अब फायरिंग कर रहे हो', ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज ने क्या मैसेज भेजा – AajTak

Feedback
ईरानी नेवी द्वारा शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय झंडा वाले जहाजों पर फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया है. अब इस घटना का एक और ऑडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय कैप्टन ईरानी नेवी को उनकी हरदकत के लिए लताड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इसी तरह ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (UKMTO) ने भी इस हमले की पुष्टि की है. वहीं, इस घटना के बाद भारत सरकार ने ईरानी राजदूत को तलब कर इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

वायरल ऑडियो में ‘सनमार हेराल्ड’ के कैप्टन को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है. वह ईरान की नेवी को लताड़ते हुए कहते हैं, ‘सेपह नेवी (ईरान की नेवी)! ये मोटर टैंकर सनमार हेराल्ड है. आपने मुझे जाने का क्लीयरेंस दिया था! मेरा नाम आपकी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. अब आप गोली चला रहे हैं! मुझे वापस मुड़ने दें!’ ये कॉल उस भयावह स्थिति को बयां करती है, जब ईरानी सेना ने अचानक रास्ता बंद कर हमला शुरू कर दिया.
दरअसल, भारतीय झंड़े वाला सुपरटैंकर सनमार हेराल्ड शनिवार को 20 लाख बैरल इराकी तेल ले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से गुजर रहा था. तभी ईरानी गनबोट्स ने टैंकर को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी. इसी तरह ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी पुष्टि की कि IRGC के दो गनबोट्स ने टैंकर पर गोलीबारी की.
पूरी तरह बंद है होर्मुज: ईरान
वहीं, गोलीबारी के बीच इलाके में मौजूद कई जहाजों ने एक वीएचएफ (VHF) ब्रॉडकास्ट सुना, जिसमें ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से पूरी तरह बंद करने की घोषणा की. मैसेज में कहा गया कि अमेरिका द्वारा वार्ता में अपनी प्रतिबद्धता पूरी न करने के कारण अब किसी भी देश या प्रकार के जहाज को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके बाद केश्म और लारक द्वीपों के बीच आवाजाही ठप हो गई.
Ships coming under fire as they try to transit the Strait of Hormuz@ABC obtained audio capturing a radio message from an Indian-flagged oil tanker. The frantic crew pleads with Iran’s navy as the ship comes under attack pic.twitter.com/MqUCKozS4R
भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब

उधर, भारत के विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत को बुलाकर इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की. भारत ने स्पष्ट किया है कि भारतीय नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. मंत्रालय ने सुरक्षित मार्ग की जल्द बहाली की मांग की है. हालांकि, भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने एएनआई (ANI) से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस विशिष्ट घटना की जानकारी नहीं है और भारत-ईरान संबंध काफी मजबूत हैं.
सुरक्षित हैं सभी चालक दल के सदस्य

सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है कि ‘सनमार हेराल्ड’ और उसके चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. शिपिंग महानिदेशालय स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है. समुद्री सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस दौरान एक कंटेनर जहाज को भी निशाना बनाया गया था. फिलहाल, भारतीय अधिकारी क्षेत्र में मौजूद अपने अन्य जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News