खेल : इकाना में गिल-किशन का शतकीय तूफान – Live Hindustan

इकाना में गिल-किशन का शतकीय तूफान लखनऊ, संवाददाता। चिलचिलाती धूप भी भारतीय बल्लेबाजों को धमकेदार प्रदर्शन से रोक नहीं सकी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार को टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी।
कप्तान शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) की आतिशी पारियों से भारतीय टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में आठवीं बार 400 रनों का जादुई आंकड़ा पार किया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में मेजबान टीम ने 49.5 ओवर में 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने भी पहली बार किसी मैच में भारत को ऑल आउट करने में कामयाबी हासिल की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल नौ रन बनाकर लौट गए। फिर अनुभवी रोहित शर्मा (48) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए।
असली रोमांच तब शुरू हुआ जब कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने क्रीज संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 140 गेंदों पर 224 रनों की विनाशकारी साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। गिल ने 110 गेंदों पर 22 चौके और दो छक्कों से जड़ी पारी खेली। दूसरी ओर, किशन ने 79 गेंदों पर 14 चौके और सात दर्शनीय छक्के जमाए। अफगानिस्तान से नांगेलिया खरोटे ने चार और राशिद खान ने तीन विकेट हासिल किए।
एक समय टीम की स्कोर तीन विकेट पर 360 रन था। उसी स्कोर पर गिल आउट हुए जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। उसके बाद पांच बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।
-गिल ने इकाना स्टेडियम में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (154) का रिकॉर्ड अपने नाम किया
-ईशान किशन ने इस मैदान पर सबसे तेज शतक 71 गेंदों पर शतक पूरा किया
-शुभमन-किशन के बीच 224 रन की साझेदारी इस मैदान की सबसे बड़ी साझेदारी है
-402 रन इस स्टेडियम में एकदिवसीय प्रारूप में किसी टीम का सर्वाधिक स्कोर है
-बतौर कप्तान शुभमन गिल का वनडे में पहला शतक
-ईशान ने सितंबर 2023 के बाद से वनडे में पहला पचासा बनाया
-श्रेयस वनडे में 3000 रन बनाने वाले गिल के बाद दूसरे सबसे तेज भारतीय
-8वीं बार भारत ने वनडे में सबसे ज्यादा 400 का स्कोर बनाया, द. अफ्रीका की बराबरी की
गिल और किशन ने 157 के स्ट्राइक रेट से तीसरे विकेट के लिए सबसे तेज 200 रन की साझेदारी की। उन्होंने इस मामले में 2009 में बना एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा (238 रन, 150.0 स्ट्राइक रेट)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News