गश्त के निर्धारित तौर-तरीकों का पालन नही करती चीनी सेना : विदेश मंत्रालय – Hindustan

अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर चीनी सेना के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के मामले में आईटीबीपी के महानिदेशक के ताजा बयान पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब भी चीन की सेना गश्त के निर्धारित नियमों की अनदेखी करती है उससे ऐसी स्थिति पैदा होती है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि जैसा कि हमने पहले भी उल्लेख किया है, जब चीनी सेनाएं पहले से तय गश्त के तौर-तरीकों से हटती हैं, तो भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति समय-समय पर बिगड़ जाती है। हालांकि उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय स्थिति पर और बेहतर प्रकाश डाल सकता है।  जैसवाल ने कहा कि दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बचे हुए मुद्दों को सुलझाने तथा गलतफहमी और गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य तंत्रों का उपयोग करना जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने बेहतर सीमा प्रबंधन  के लिए उपयुक्त क्षेत्रों में एलएसी की समझ को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा करने पर भी सहमति जताई है। जैसवाल ने भारत का रुख दोहराया कि द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है।
दक्षेस को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव खारिज
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के दक्षेस को पुनर्जीवित करने के प्रस्ताव को भी भारत ने खारिज कर दिया। जैसवाल ने कहा कि सब जानते हैं कि दक्षेस किस देश की वजह से बाधित हुआ। बता दें कि मोइज्जू ने हाल में अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान यह सुझाव दिया था।  पाकिस्तान और मालदीव के बीच हुए रक्षा समझौते पर जैसवाल ने कहा कि हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरत पडने पर उचित कदम उठाएंगे। 
ईरान को दवाएं देते रहेंगे
ईरानी विमान को एयरस्पेस क्लीयरेंस नहीं देने के दावों पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने ईरान को जीवनरक्षक दवाओं के ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी है और देते रहेंगे। संघर्ष के कारण दोनों देशों के बीच फ्लाइट कनेक्टिविटी के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। इसलिए यह स्थिति पैदा हुई है हालांकि हम इस मामले पर लगातार ईरान सरकार से बातचीत कर रहे हैं। 
यूरोप में प्रदर्शन को लेकर सतर्क रहें भारतीय
फ्रांस, इटली और यूरोप के कई अन्य देशों में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि इन देशों में स्थित उसके राजनयिक मिशन घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं। साथ ही, भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने और बाहर निकलते समय उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News