गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर के बाद मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 9 गिरफ्तार, Video – आज तक

Feedback
देहरादून जिले के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के सूर्यधार रोड भोगपुर में गुरुवार को सड़क हादसे के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो और वरना कार की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करने लगे.
स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद रानीपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. पुलिस जांच में सामने आया कि एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव किया, जबकि दूसरे पक्ष ने जवाब में गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की.
कार की टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों  स्कॉर्पियो (UK 07 FW 7383) और वरना (UK 07 DC 2121)  को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया. साथ ही दोनों पक्षों के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार लोगों में शिवम, ऋषि चौधरी, जस्सी सिंह, आदर्श कुमार, सूर्यांश, आदित्य पेटवाल, अंगद गौड़, सोनू और ऋषि वर्मा शामिल हैं. ये सभी देहरादून और टिहरी के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं.
पुलिस ने दोनों के 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार 
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक जगह पर मारपीट और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. देहरादून में ऐसे मामलों की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News