गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा गिरफ्तार, जानिए किस आरोप में हुआ एक्शन – News24 Hindi

—विज्ञापन—
गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर भरूच मनरेगा घोटाले के आरोप में एक्शन हुआ है। गुरुवार रात पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की है। इस मामले में हांसोट टीडीओ ऑफिस के संविदा कर्मचारी राजेश टेलर को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में सहायक परियोजना प्रबंधक प्रतीक उदय सिंह चौधरी की शिकायत ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि भरूच जिले के आमोद, जंबूसर और हांसोट तालुका के 56 गांवों में करीब 7.30 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला किया गया है। इस घोटाले में गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा सहित कई अन्य भी आरोपी हैं।
प्रतीक उदय सिंह चौधरी का आरोप है कि मनरेगा योजना के तहत करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है। फिलहाल ने मामले में कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा और राजेश टेलर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस पूरे घोटाले में दो फर्मों पर पार्टनर होने का आरोप हीरा जोटवा पर लगा है। पुलिस जांच में आरोप सही भी पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य फर्मों के भी मालिकों की जांच चल रही है। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में कई और बड़े लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
Gujarat: Bharuch police arrested Digvijay Jotwa, son of Congress leader Heera Jotwa, in the MNREGA scam. Despite other agency proprietors, funds were funneled to their accounts. Investigation is ongoing pic.twitter.com/rIIecgxGiL
— IANS (@ians_india) June 27, 2025

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। कार्रवाई सरकार के चहेतों पर होनी चाहिए, लेकिन उल्टा विपक्षी दलों के नेताओं को फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News