Shefali Jariwala Death News LIVE: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल, घर पहुंची फॉरेंसिक टीम – Jansatta

Shefali Jariwala Death News LIVE: शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है, उनके निधन की खबर से हर कोई दंग है। उनके साथी कलाकार भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम को एक्ट्रेस के घर के बाहर देखा गया है और सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि अगर उनकी डेथ नेचुरल थी तो फॉरेंसिक टीम उनके घर पर क्यों पहुंची हैं। शेफाली के पति पराग त्यागी को तीन अन्य लोगों के साथ देर रात अस्पताल से निकलते देखा गया। इसके बाद उनकी मां, दोस्त और परिवार के अन्य लोग भी उनके घर पर पहुंचे। कार में जाते हुए उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। शेफाली के निधन पर हर एक अपडेट पढ़ने के लिए बने रहिए…
एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने शेफाली जरिवाला के निधन की खबर पर हैरानी व्यक्त की है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि बिस्तर पर भारी मन के साथ लेटी हूं। रेस्ट इन पीस शेफाली, बहुत जल्दी चली गई।

शेफाली जरीवाला का थ्रोबैक वीडियो उनकी मौत के बाद चर्चा में आ गया है। शेफाली से इस बातचीत में पारस उनसे पूछते हैं कि क्या वह कभी ‘कांटा लगा गर्ल’ कहलाने से थकती हैं? इस पर शेफाली मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, ‘कभी नहीं… पूरी दुनिया में केवल एक ही कांटा लगा गर्ल हो सकती है और वह मैं हूं। मुझे यह पसंद है और मैं मरते दम तक कांटा लगा गर्ल के रूप में जानी जाना चाहती हूं।’ पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…
https://www.jansatta.com/entertainment/shefali-jariwala-last-wishes-to-be-called-kaanta-laga-girl-until-i-die-tv-adda/4023762/

शेफाली जरीवाला के निधन की खबर पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है, उनके फैंस के अलावा स्टार्स भी हैरान हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने भी उनके निधन पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनके अलावा ये लोग भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DLaxVpqTzTl/?img_index=6&igsh=bGoxM2s1N2Njd214

शेफाली जरीवाला के निधन का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। देर रात उनके घर पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DLbHEGQz1U4/?igsh=cmFtdGcxcnNudTRr

शेफाली की नेट वर्थ करीब 1 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये में करीब 7.5 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस शो, मूवीज और सीरीज में अभिनय करके कमाई करने के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पर प्रायोजित पोस्ट से भी अच्छी कमाई करती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मशहूर एक्टर, डांसर और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के निधन से हर कोई सदमे में है। फैंस से लेकर सेलेब्स भी शेफाली के जाने से शॉक्ड हैं, किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि शेफाली अब हमारे बीच नहीं हैं। शेफाली के करीबी दोस्त और सिंगर मीका सिंह ने भी एक्ट्रेस के निधन पर दुख जाहिर किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News