गोरखपुर, निज संवाददाता। हिन्दी आलोचना, कविता और गद्य के मूर्धन्य हस्ताक्षर स्व. डॉ. परमानंद श्रीवास्तव की साहित्यिक विरासत को याद करते हुए 19 और 20 सितंबर को राजकीय बौद्ध संग्रहालय के यशोधरा सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘परमानंद श्रीवास्तव : अवदान और महत्व’ का आयोजन होगा। इसी दौरान 19 सितंबर को उनके जीवन और साहित्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘गोधूलि के कवि : परमानंद’ का प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रेमचंद साहित्य संस्थान और परमानंद श्रीवास्तव स्मृति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले आयोजन में देशभर के साहित्यकार, शिक्षाविद और शोधार्थी शामिल होंगे。
फिल्मकार प्रदीप सुविज्ञ की बनाई डॉक्यूमेंट्री में हिन्दी साहित्य की प्रमुख हस्तियों नामवर सिंह, कुंवर नारायण, केदारनाथ सिंह और मैत्रेयी पुष्पा ने परमानंद श्रीवास्तव के व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर अपने विचार साझा किए हैं।
1935 में गोरखपुर के बांसगांव में जन्मे परमानंद श्रीवास्तव की कर्मभूमि गोरखपुर रही। उन्होंने कविता, कहानी, डायरी और आलोचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और साहित्य की कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया। ‘नई कविता का परिप्रेक्ष्य’, ‘कविता का अर्थात’, ‘कविता का उत्तरजीवन’, ‘समकालीन कविता का यथार्थ’ और ‘हिन्दी कहानी की रचना प्रक्रिया’ उनकी प्रमुख कृतियां हैं।
संगोष्ठी में उनकी आलोचना-दृष्टि, काव्य-संसार, कथा-आलोचना, परंपरा और प्रतिरोध, उपन्यास के यथार्थ तथा सम्पादन कला पर विमर्श होगा। आयोजन का उद्देश्य उनकी साहित्यिक विरासत का पुनर्पाठ करते हुए नई पीढ़ी को उनके रचनात्मक योगदान से जोड़ना है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play