Gorakhpur News: पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र के छोटी कैली में 16 सितंबर की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने बाइक से टक्कर के विवाद के बाद करीब एक दर्जन लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
एक पक्ष की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 16 सितंबर को इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी। दोपहर में बनौड़ा और बेलवा डाड़ी के बीच गांव जाने वाली सड़क पर पहुंची तो आरोप है कि वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया। उसने मोबाइल नंबर मांगते हुए बात करने के लिए कहा। किशोरी ने नंबर देने से मना किया तो आरोप है कि युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवक के घर उलाहना देने पहुंचे तो आरोप है कि गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी गई। जान से मारने और किशोरी की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में आशुतोष पुत्र राकेश, राजेश व राकेश पुत्र बालिकरण, छोटू पुत्र चंद्रशेखर, विश्वनाथ पुत्र सोहरत और रामसफल पुत्र वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दूसरे पक्ष के कैली निवासी छोटू निषाद ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा रामसकल रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक बाइक लेकर आया और उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी रंजिश में 16 सितंबर की रात करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में राकेश, राजेश, छोटू, रामसकल, विश्वनाथ और आशुतोष के गंभीर रूप से घायल होने का आरोप है। हमलावरों पर घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुनील, रमेश, महेश, गंगाधर, नारद, नीतिश, अरविंद, सचिन, मानसिंह, अवधेश के पुत्र, मोहन समेत 10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play