रेलवे स्टेशन पर अब तुरंत मिलेगा टिकट – Hindustan

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के पांच स्टेशनों पर मोबाइल यूटीएस (एम-यूटीएस) शुरू होगा। इससे यात्रियों को आसानी से जनरल टिकट मिलेगा। उन्हें बुकिंग काउंटर पर कतार में नहीं लगना होगा। बनारस, मऊ जंक्शन, बलिया, छपरा जं. और सीवान जं. पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह शुरुआत हो रही है। अब तक स्टेशनों पर बुकिंग काउंटर और एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से जनरल टिकट देने की व्यवस्था है। पिछले वर्ष महाकुम्भ के दौरान अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के प्रयागराज रामबाग, बनारस और उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशनों पर मोबाइल यूटीएस शुरू किया गया था।

टिकट चेकिंग स्टाफ को यह जिम्मा दिया गया था। यह प्रयोग काफी सफल रहा। अभी एनई रेलवे (वाराणसी मंडल) के हाल्ट स्टेशनों पर मोबाइल यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) से टिकट वितरित किए जा रहे हैं।अब बड़े स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था होने जा रही है। मोबाइल यूटीएस के लिए टिकट एजेंट तैनात किए जाएंगे। ये भ्रमण करते रहेंगे और मोबाइल और प्रिंटर से टिकट निकालकर यात्रियों को देंगे। इससे यात्रियों का समय बचेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बनारस और छपरा पर 2-2 और शेष स्टेशनों पर एक-एक टिकट एजेंट तैनात किए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक भविष्य में यह यह सिस्टम अन्य स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News