हूल दिवस के अवसर पर गुम्मामोर मंजीराबड़ी में संताल पहाड़िया सेवा समिति मंजीराबड़ी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। इस खेल प्रतियोगिता में ब्लैक डायमंड रंगा की फुटबॉल टीम ने स्किल किलर फुटबॉल टीम को ट्राइवेकर के सहारे 2-1 गोल से हराकर तीस हजार रुपए का खिताब जीत लिया। वहीं उप विजेता टीम को पच्चीस हजार रुपए में संतोष करना पड़ा। सेमी फाइनल तक पहुंचने वाले टीम के जीकोचगेजर एफ सी एवं दादू स्तर फूल विल फुटबॉल टीम को सात सात हजार रुपए देकर सांत्वना पुरस्कार के रूप में मिला। प्रथम पुरस्कार का वितरण सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष ज्योतिष बास्की, द्वितीय पुरस्कार जिप सदस्य निशा सबनम हांसदा तृतीया पुरस्कार ग्राम प्रधान सोना मुनि मुर्मू एवं चतुर्थ पुरस्कार एएसआई राजन सिंह के हाथों वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष ज्योतिष बास्की ने उपस्थित खिलाड़ी एवं जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सिदो कान्हु द्वारा महाजन के शोषण एवं ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करते हुए 1855 ई में लड़ाई लड़ी थी जो संताल हूल के नाम से जाना जाता है। उसी हूल का नतीजा है कि संताल परगना काश्तकारी अधिनियम बना। आगे उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि पढ़ा लिखा समाज का निर्माण कर झारखंड राज्य को संवारने एवं विकास की राह पर आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर खेल संपन्न कराने में पूर्व उप प्रमुख कुबराज बेसरा, ग्राम प्रधान रंगा मनोज मरांडी सैमुएल मुर्मू, क्लब सचिव रघु मरांडी सहित क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play