Bhagalpur News फसल लूट में तीन अपराधी मस्केट, बंदूक, कट्टा व 39 गोली संग गिरफ्तार – Live Hindustan

Bhagalpur News भागलपुर/नाथनगर हिटी। नाथनगर क्षेत्र के शंकरपुर दियारा में हथियार के बल पर फसल लूट का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसपी सिटी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों नवगछिया के परबत्ता स्थित शंकरपुर नन्हकार के भोला मंडल, रामनगर सबौर के नंदकिशोर मंडल और नाथनगर के लालूचक के रहने वाले भरत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि भोला मंडल के पास से मस्केट, 15 कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया। नंदकिशोर मंडल के पास से दोनाली बंदूक और 23 कारतूस बरामद किया गया। भरत कुमार के पास से कट्टा, एक कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार भी मौजूद थे।

पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश हथियार और कारतूस लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से दियारा में इकट्ठा हुए थे। सूचना मिलने पर नाथनगर पुलिस और एसटीएफ की टीम पहुंची तो अपराधियों ने उनपर हथियार भी तान दिया था। पुलिस की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। फसल लूट के इसी मामले में पुलिस ने इससे पहले एक आरोपी मुन्ना मंडल को गिरफ्तार किया था जिसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। गौरतलब है कि 10 जून को शंकरपुर दियारा में 19 बोरी मकई हथियार के बल पर लूटने को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में केस दर्ज किया गया। वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व डीएसपी सिटी-2 कर रहे थे जिसमें नाथनगर थानेदार इंस्पेक्टर अभयशंकर, एसआई नईम अहमद सहित अन्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News