Darbhanga News हनुमाननगर:विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : सांसद – Live Hindustan

Darbhanga News सुधीर पाठक,हनुमाननगर। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक थ्री एम्स के नए सत्र का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर थे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, पूर्व मंत्री हरि सहनी, एमएलसी सर्वेश कुमार व विद्यालय के प्राचार्य ऋषि रमन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्राचार्य ऋषि रमन ने सांसद डॉ. ठाकुर सहित अन्य सभी अतिथियों का पाग व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन के साथ क्षेत्र के विद्यार्थियों व अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण व समावेशी शिक्षा का नया अवसर मिलेगा जो जिले व आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन देश में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाला अग्रणी संस्थान है। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक थ्री की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को आधुनिक, संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी。

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नवाचार की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस विद्यालय को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस विद्यालय के संचालन से इस क्षेत्र में शिक्षा का नया अलख जगेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले मात्र 16 केंद्रीय विद्यालय संचालित थे, लेकिन 2026 के बजट में 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी दी गई। सांसद डॉ. ठाकुर ने पीएम ऊषा योजना में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को शोध विश्वविद्यालय के रूप में सौ करोड़ रुपए के आवंटन को मिथिला के लिए वरदान बताते हुए कहा कि आने वाले समय में दरभंगा को शिक्षा का हब बनाने की पहल की जा रही है।

मंत्री मदन सहनी ने इस केंद्रीय विद्यालय को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए वरदान बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति इस योगदान के लिए जितनी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने इस केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया। मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय के लिए भूखंड की व्यवस्था करने वालों का आभार व्यक्त किया। कहा कि बिना भेदभाव के पटोरी में ही डिग्री कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की गई, परंतु लोग वोट के समय इसे भूल जाते हैं।

विधान पार्षद हरि साहनी एवं सर्वेश कुमार ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया। प्राचार्य ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यालय की भावी योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

छात्र-छात्राओं को सुपुर्द किया वर्ग कक्ष

बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के कोल्हंटा पटोरी में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक थ्री के भवन तथा वर्ग कक्ष को छात्र-छात्राओं के सुपुर्द किया गया। सांसद डॉ. ठाकुर ने इस केंद्रीय विद्यालय के भवन तथा वर्ग कक्ष का शुभारंभ करते हुए कहा कि बाल वाटिका वन टू थ्री तथा कक्षा एक से पांच तक कुल 320 छात्र-छात्राओं के लिए पठन-पाठन की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है तथा नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सांसद ने कहा कि इस विद्यालय के भवन के लिए केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। तय समय सीमा में इस विद्यालय के लिए नए आधारभूत संरचना निर्माण कर लिया जायेगा। सांसद डॉ. ठाकुर ने मंत्री तथा एमएलसी के साथ वर्ग कक्ष का अवलोकन भी किया।

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक झिझिया नृत्य की प्रस्तुति से मोहा मन

केंद्रीय विद्यालय थ्री के उद्घाटन समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। पारंपरिक झिझिया नृत्य तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गायन से मंच पर मौजूद स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांसद डॉ. ठाकुर ने छात्राओं के गायन कला में देश ओर दुनिया में नाम रौशन करने की शुभकामना दी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News