जयपुर में आज भगवान जगन्नाथ की दो अलग-अलग रथयात्राएं निकलीं। पहली रथयात्रा गोविंद देव जी मंदिर के पास से शुरू हो गई है। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्रज निधि मंदिर पहुंची। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस दौरान नगर निगम हेरिटेज मेयर कुसुम यादव भी रथ यात्रा में पहुंची। वे रथ के आगे झाड़ू लगाते हुए चलीं। भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति समृद्धि की कामना की। इसके साथ कई युवतियों ने रथ के आगे नृत्य किया।
दूसरी रथयात्रा गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित की गई। गुप्त वृन्दावन धाम की रथयात्रा के लिए अहमदाबाद में एक विशेष हाइड्रोलिक रथ तैयार किया गया। इस रथ की ऊंचाई को बिजली के तारों से बचने के लिए कम-ज्यादा किया जा सकता था। रथयात्रा से पहले गुरुवार को जयपुर के विभिन्न मंदिरों में विशेष सेवा की गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.