मेरठ में महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ जहर खा लिया। इससे महिला की 5 साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, महिला और बेटे की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जटौली गांव की रहने वाली आबिदा का पति राशिद से झगड़ा हो गया था। बुधवार को भी दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद आबिदा ने अपनी 5 साल की बेटी जायरा और 3 साल के बेटे जैद के साथ जहर खा लिया। मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए
इटावा में डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दादा-पोते की मौत
इटावा के भरथना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसा हुआ। बिधूना रोड स्थित सती मंदिर के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ढाई साल के बच्चे और उसके दादा की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में रिटायर सार्जेंट ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नौकरी न लगने से डिप्रेशन में थे
कानपुर में एयरफोर्स से रिटायर्ड सार्जेंट ने अपनी डबल बैरल लाइसेंसी राइफल से गले में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी बर्तन साफ कर रही थी। जबकि बेटा बगल के कमरे में ईयर बड्स लगा कर पढ़ाई कर रहा था। जिससे वह गोली की आवाज नहीं सुन सका।
करीब डेढ़ घंटे बाद बेटा पिता को बुलाने के लिए गया। तब दरवाजा अंदर से लॉक था। बेटा बालकनी के दरवाजे से कमरे के अंदर पहुंचा तो पिता का खून से लथपथ शव मिला।सूचना पर मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने बंदूक जब्त करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना सुबह 9 बजे की नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनावती मार्ग स्थित श्याम कृपा इस्टेट की है। पूरी खबर पढ़िए
डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दादा-पोते की मौत: इटावा में चाचा गंभीर घायल; ओवरटेक करते समय हादसा, चालक फरार
इटावा के भरथना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसा हुआ। बिधूना रोड स्थित सती मंदिर के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ढाई वर्षीय बच्चे और उसके दादा की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना रात करीब 8 बजे की है। ग्राम ढकपुरा निवासी प्रवेश कुमार अपने भतीजे रेयांस और पिता सुरेन्द्र शाक्य के साथ ममाने संतोषपुर बकेवर से लौट रहे थे। सती मंदिर के पास आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक से उनकी पल्सर टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों बाइक से गिर पड़े।
मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज, कहा-सेशन कोर्ट जाएं
मुख्तार अंसारी के बेटे मऊ के सदर विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने अब्बास की याचिका को निष्फल (Infructuous) घोषित कर खारिज कर दिया। जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने यह आदेश दिया है।
इस याचिका पर हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि क्योंकि अब्बास अंसारी ने सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील की हुई है, ऐसे में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे को वहां अपील करें। पढ़ें पूरी खबर
बरेली में गोतस्कर जुबैर पाया के घर और होटल पर चला बुलडोजर; 12 से ज्यादा मुकदमे
बरेली में पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर गोतस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने कुख्यात गोतस्कर जुबैर पाया के घर और होटल पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। जुबैर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा है।
गोतस्कर जुबैर पाया ने अवैध गोकशी से करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति खड़ी की थी। उसने शाहजहांपुर रोड पर करीब 100 वर्ग गज में एक होटल और मकान तैयार किया था। प्रशासन ने इस निर्माण को अवैध मानते हुए कार्रवाई की और बीडीए की प्रवर्तन टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। देखते ही देखते होटल और मकान को जमींदोज कर दिया गया। पढ़िए पूरी खबर
कानपुर में 25 हजार के इनामी का एनकाउंटर: पैर में लगी गोली, कारोबारी से रंगदारी मांगने के बाद से गायब था शाहिद पिच्चा
कानपुर की चमनगंज पुलिस और सेन्ट्रल जोन की सर्विलांस टीम ने मिलकर बुधवार को शातिर 25 हजार के इनामी शाहिद पिच्चा को एनकाउंटर करके गिरफ्तार कर लिया। शाहिद पिच्चा अप्रैल 2025 से भूमिगत था उसने चमनगंज के एक कारोबारी से 50 हजार की रंगदारी मांगी थी।
जिसका मुकदमा थाना चमनगंज में लिखा गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शाहिद पिच्चा अपराध की दुनियां का बड़ा नाम है। हत्या लूट डकैती, हत्या का प्रयास जैसे तमाम आपराधिक मामले आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। पैर में गोली लगने के बाद घायल शातिर को पुलिस ने उर्सला में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पढ़िए पूरी खबर
मेरठ में संगीत सोम बोले- अखिलेश आखिरी मुगल शासक, PDA मतलब पाकिस्तान डेवलमेंट अथॉरिटी
मेरठ में पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा मुखिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के अंतिम मुगल शासक थे और अब प्रदेश में मुगल शासन कभी नहीं आएगा। उनका PDA पाकिस्तान डेवलपमेंट अथारिटी है। इसका उद्देश्य यूपी के लोगों को जाति के नाम पर बांटना है।
मंगलवार को सरधना में चल रहे बूढ़ा बाबू मेले में आयोजित खाटू श्याम संगीत कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा- यह सनातनियों का मेला है और जैसे चलता रहा है, वैसे ही चलता रहेगा। पढ़िए पूरी खबर
30 मिनट में दो दोस्तों की मौत, लखनऊ में पहले ने सड़क हादसे में गवाई जान; दूसरे ने की आत्महत्या
लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल पर सवार जा रहे 18 वर्षीय मनीष को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मनीष का दोस्त सागर इतना आहत हुआ कि उसने बड़ा घातक कदम उठा लिया। घटना के करीब आधे घंटे के बाद मृतक के दोस्त सागर ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। पढ़िए पूरी खबर
लेखपाल ने पूर्व राज्यमंत्री से मांगे 50 हजार;अलीगढ़ में मंत्री ने 25 साल पहले खरीदी थी 2 एकड़ जमीन, सीएम से शिकायत
अलीगढ़ में कार्यरत एक लेखपाल ने पूर्व राज्यमंत्री से ही 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग ली। रुपए न मिलने पर उसने जांच को तीन दिन में ही पूरा कर दिया। जिसके बाद पूर्व मंत्री ने सारे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से लिखित रूप में की है।
मुख्यमंत्री से शिकायत होने के बाद इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया है और सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने जिला प्रशासन को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि लेखपाल के खिलाफ उच्च अधिकारियों से जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर
वाराणसी में मासूम की हत्या कर तालाब में फेंका शव, जौनपुर से ननिहाल आई थी
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में मंगलवार को लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची का शव देर रात घर से कुछ दूर तालाब में उतराता मिला। मासूम की हत्या कर उसका शव तालाब में फेंक दिया गया था। बच्ची अपने नाना के घर बकरीद पर त्योहार मनाने आई थी और तब से ननिहाल में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर जिले के बरसठी निवासी इश्तियाक का निकाह कपसेठी के भगौतीपुर गांव में हुआ है। उसकी 4 वर्षीय बेटी परी बकरीद पर अपने नाना स्लामअली के घर आई थी। उसके साथ आए माता-पिता जौनपुर लौट गए, लेकिन वह नाना के घर पर रुक गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मंगलवार को ही पुलिस को तहरीर दी थी। वहीं शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
मुंबई से वाराणसी पहुंचे यात्री से 5 लाख की लूट, आजमगढ़ जाने के लिए बुक किया था ऑटो
वाराणसी के सिगरा थाने में आजमगढ़ निवासी रामकेश ने 2 लाख रुपए और तीन लाख के सामान की लूट की FIR दर्ज कराई है। रामकेश ने सिगरा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया- मैं 21 जून की रात ट्रेन से मुंबई से वाराणसी पहुंचा था। रोडवेज पर कोई बस नहीं मिली तो वापस फ्लाईओवर के सामने पहुंचे।
यहां एक ऑटो चालाक ने आजमगढ़ चलने के लिए हामी भर दी। उसमें एक व्यक्ति और बैठा तो उसने कहा कि शेयरिंग में चलते हैं। हमें भी आजमगढ़ जाना है।
रामकेश ने बताया- मैं शेयरिंग के लिए तैयार हुआ और अपना सामान ऑटो में चढ़ाया। पीछे की सीट पर बैठ गया। रास्ते में पीछे बैठे व्यक्ति ने सुनसान जगह पर मुझे कुछ सुंघाया, जिससे मैं बेहोश हो गया। सुबह आंख खुली तो खुद को एक नाले में पड़ा पाया। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.