ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मृतका की सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में आरोपी पति विपिन पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. रविवार को उसने पुलिस हिरासत से बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस ने उसका हाफ एनकाउंटर किया. विपिन के पैर में गोली लगी है, वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.